बॉलीवुड

ट्रांसजेंडर निकला WWE का हट्टा कट्टा पहलवान, रिंग में देता था बड़े बड़े पहलवानों को पटकनी

WWE (वर्ल्ड रेसलिंग एंटेरटेनमेंट) में आप सभी ने हट्टे कट्टे पहलवानों को एक दूसरे को जोरदार पटकनी देते हुए देखा होगा। इनमे से एक धुरंधर पहलवान था टायलर रेक्स (Tyler Reks)। टायलर WWE में एक रेसलर हुआ करते थे। उन्होंने इसमें 2007 से 2014 के बीच कई फाइट्स लड़ी हैं। फिलहाल वे रिटायर हो गए हैं। साल 2014 में उन्होंने अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के लिए रेसलिंग से सन्यास ले लिया था।

टायलर सिक्स पैक बॉडी वाले एक हट्टे कट्टे पहलवान थे। रिंग में उन्होंने कई बड़े बड़े पहलवानों को धूल चटाई थी। लेकिन अब वे महिला का रूप धारण करे घूम रहे हैं। दरअसल टायलर अब एक ट्रांसजेंडर बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने ये सनसनीखेज खुलासा किया है। उनके इस खुलासे के बाद कई लोग हैरत में पड़ गए हैं। मर्द से औरत बनने के बाद टायलर ने अपना नाम बदलकर गैबी टुफ्ट रख लिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gabbi Alon Tuft (@gabetuft)


अपने ट्रांसजेंडर होने का खुलासा उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। मर्द से महिला बनते ही उनका लुक भी पूरी तरह बदल गया है। अब उनके बाल लंबे हैं, शरीर में पहले से ज्यादा उभार हैं और हाथों पर एक बड़ा सा टैटू भी है।

टायलर उर्फ गैबी 42 साल की हैं। वे बताते हैं कि जब वे 10 साल के थे तभी से माँ के कपड़े पहन देखा करते थे। उन्हें तभी से अपने शरीर में कुछ बदलाव दिखाई देते थे। वे इस बात को सबके सामने लाने से डरते थे। इसलिए खुद के महिला होने के एहसास को उन्होंने 30 साल तक किसी के साथ शेयर नहीं किया। अब जब वे खुलकर सबके सामने आए हैं तो इसमें उनकी बीवी प्रिस्किला का बड़ा हाथ है।

गैबी और प्रिस्किला ने 2002 में शादी रचाई थी। उनकी मिया नाम की एक 9 साल की बेटी भी है। गैबी ने खुद ये बात मानी है कि बीवी और उनके बीच काफी लंबे समय से कोई शारीरिक संबंध नहीं बने हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने विचारों को लेकर हमेशा तनाव में रहता था। लोग क्या सोचेंगे यह सोचता था। फिर बीवी के कहने पर मैंने लोगों की परवाह करना छोड़ दिया। मैं जैसा हूं वैसा रहने लगा। अब मैं बहुत खुश हूं।

अब वे खुद को आजाद महसूस करते हैं। पहले उन्हें लगता था कि वे मर्द की बॉडी में कैद एक औरत हैं। अब उनके अंदर कि औरत खुलकर बाहर आ गई है। वे बताते हैं कि रेसलिंग और अन्य स्पोर्ट्स के लोगों, मेरे दोस्तों, फॉलोअर्स और LGBTQ कम्युनिटी के लोगों को मेरी स्टोरी मिस नहीं करनी चाहिए। यदि किसी शख्स को ट्रांसजेंडर होने से संबंधित चीज पर कोई मदद चाहिए तो मैं और मेरी बीवी हमेशा तैयार हैं।

वर्तमान में गैबी एक फिटनेस गुरु और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में काम कर रही हैं।

 

Back to top button