राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 8 राशियों पर कृपा बरसाने वाली है मां दुर्गा, सुनहरे अवसर मिलेंगे

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 8 फरवरी से 14 फरवरी 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह पेशेवर स्तर पर चीज़ें अनुकूल रहेंगी क्योंकि पदोन्नति के साथ नई ज़िम्मेदारियाँ आप लोगों को खुश करेंगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने सामान की देखरेख करें, खोने व चोरी होने होने की आशंका है। कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके अधिकारी आपकी मेहनत से प्रसन्न होंगे। आपको कुछ बिल्कुल बेकार के तनावों का सामना करना पड़ सकता है।

प्यार के विषय में : अगर आप प्रेम में है तो इसे आगे बढ़ाने का समय आ गया है। इस रिश्ते को आगे बढ़ाने की कोशिश करें।

करियर के विषय में : कुछ जरुरी काम थोड़ी ही मेहनत करने से पूरे हो जायेंगे। धन लाभ होने के योग बन रहे है।

हेल्थ के विषय में : इस राशि वाले बिल्कुल फिट रहेंगे। इसलिए अपने जीवन पूरा आनंद उठाएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस सप्ताह आपकी आय और व्यापार में वृद्धि होने का योग हैं। लाभ को कमाने के लिए गलत रास्ते का चुनाव करने से बचें अन्यथा कानून की ओर से कठोर कार्यवाही होने में कोई संदेह नहीं है। संतान के कारण आप ज्यादा चिंतित दिख सकते है। सामान्य मोर्चे पर सबकुछ ठीक रहेगा लेकिन सुस्ती बढ़ने से आपके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

प्यार के विषय में : लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। प्रेम का इजहार करें। सफलता के संकेत हैं।

करियर के विषय में : आप कोई पेंटिंग कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं। ऐसे में अपना पूरा ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि वाले इस सप्ताह कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। इस सप्ताह आप कुछ ऐसे लोगों के साथ जुड़ेंगे, जो आपकी हर तरह से मदद के लिये तैयार रहेंगे। बिजनेसमैन लोगों को बेहतर अपॉर्चुनिटिज़ मिलेगी। आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। नकारात्मक विचारों से बचें। व्यवसाय हो या नौकरी सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।

प्यार के विषय में : काम में व्यस्ततता के कारण प्रेम में मुश्किलें आएंगी। इससे विवाद भी संभव है।

करियर के विषय में : किसी रचनात्मक कार्य में ध्यान लगायेंगे। बिजनेस संबंधी किसी काम में आपको दोस्त की मदद लेनी पडेगी।

हेल्थ के विषय में : आप सिरदर्द, पेट दर्द या जोड़ों में दर्द का सामना कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके लिए भागदौड़ भरा आपका सप्ताह रह सकता है। व्यापारी वर्ग अपना मनोबल बिल्कुल कमजोर न करें, क्योंकि व्यापार में घाटे की स्थितियां आप का मनोबल कमजोर कर सकती हैं। पारिवारिक मामलों में आप अच्छा कर सकते है। विवाद से बचना श्रेयस्कर है। सोच-समझकर ही यात्रा एवं कार्य-व्यवहार करें। साधु-संतों का आशीर्वाद मन में उर्जा का संचार करेगा।

प्यार के विषय में : किसी के प्यार में है तो इस सप्ताह उससे इजहार कर सकते हैं।

करियर के विषय में : किसी रिलेटिव के साथ मिलकर नये बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की जरूरत है, वरना शारीरिक और मानसिक रूप से कष्ट पहुंच सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस सप्ताह आप सभी के साथ तालमेल बनाकर चले। आपका क्रोध किसी को मानसिक तौर पर चोट पहुंचा सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद सप्ताह की ओर ले जाएंगे। निकट संबंधियों से मेल मुलाकात हो सकती है। घर में परिजनों का आपके प्रति विरोध हो सकता है। पारिवारिक जीवन में ताल-मेल की कमी हो सकती है।

प्यार के विषय में : आपके लिए प्रेम में समय अनुकूल नहीं है। अपने प्रिय से मिलने में परेशानी आ सकती है।

करियर के विषय में : जो लोग पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी कस्टमर से बड़ा फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। इसलिए अपना ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते भावुकता से मन परेशान हो सकता है। आपको सरकारी दफ्तर में भागदौड़ करनी पड़ेगी। आपका काम पूरा होने में थोड़ा ज्यादा समय लगेगा। उधार के लेन-देन से आज आपको बचना चाहिए। कानून विरोधी कोई ऐसा कार्य न करें जिसके संज्ञान में आने के बाद बड़ी परेशानी झेलनी पड़े। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे।

प्यार के विषय में : आपके लिए यह सप्ताह काफी रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर से कोई गिफ्ट मिल सकता है।

करियर के विषय में : जिन लोगों ने नया बिजनेस स्टार्ट किया है उनको सावधानी रखनी चाहिए, छोटी लापरवाही भी बड़ा रूप ले सकती है।

हेल्थ के विषय में : छोटी-मोटी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

मित्रवर्ग से आपको विशेष लाभ होगा। व्यापार फायदा होगा। कार्यस्थल पर सबके साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आर्थिक रूप से आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा।

प्यार के विषय में : आपकी लव लाइफ को लेकर घर में विवाद हो सकता है।

करियर के विषय में : जो लोग सैन्य विभाग में जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं उनके लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : आप पेट से जुड़ी समस्या का सामना कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस सप्ताह आप अचानक यात्रा के कारण आपाधापी का शिकार हो सकते हैं। आपको अपने काम के प्रति सकारात्मक रवैय्या अपनाने की जरूरत है। आपके अटके हुए कुछ काम पूरे हो जायेंगे। इस सप्ताह आप अपनी स्किलस को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। जो लोग मेडिकल क्षेत्र में कारोबार करते हैं उनको लाभ हो सकता है।

प्यार के विषय में : काम के चलते आपकी अपने पार्टनर के साथ दूरी बढ़ेगी। जिस कारण आपके प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है।

करियर के विषय में : सरकारी नौकरी के लिए जो लोग ट्राई कर रहे हैं उनको शुभ सूचना प्राप्त हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आप सिरदर्द का सामना कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस सप्ताह आप सरलतापूर्वक कार्य करें, कार्यसिद्दी अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बॉस से आपको पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। कार्यों में माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। यह काफी सारी जिम्मेदारियों के साथ घर के मोर्चे पर एक व्यस्त सप्ताह होगा। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ नोक-झोंक हो सकती है।

प्यार के विषय में : आपको अपने कार्यस्थल पर किसी से प्यार हो सकता है। जिसे आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं।

करियर के विषय में : किताबों का व्यापार कर रहें लोगों के लिए सप्ताह मुनाफे से भरा हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : आप थकावट और तनाव महसूस करेंगे जिसके कारण आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई के मामले में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। अपने काम को किसी भी प्रकार का जोखिम लिए बगैर धैर्य के साथ करें, नहीं तो काम के अस्त व्यस्त होने की आशंका है। सकारात्मक पहलूओं को देखें न की नकारात्मक चीजों पर गौर करें। बहुत-सी चीजें आज आपके फेवर में रहेगी मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में समय व्यतीत होगा।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह पार्टनर आपकी वफादारी पर शक कर सकता है।

करियर के विषय में : व्यापारी वर्ग अपने धन को नियोजित तौर पर खर्च करें या कहीं निवेश कर सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह खुद को चुस्त दुरुस्त रखने के प्रयास आपको करने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी भवन पारिवारिक सदस्य की वजह से तनाव मिल सकता है। दूसरों के साथ आपका तालमेल बेहतर बना रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको अपनी मेहनत का सुखद परिणाम हासिल होगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को कठोर मेहनत करनी पड़ेगी, क्योंकि सोचा गया मुनाफा मिलने में संदेह है। हर चीज की गहराई में जाने की कोशिश करेंगे।

प्यार के विषय में : कोई भी नया रिश्ता प्रारंभ करने से पहले पार्टनर के बारे में अच्छे से जान लें।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

हेल्थ के विषय में : चिंता और तनाव से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, वरना स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मीन राशि वाले इस सप्ताह लोकहित के काम करेंगे। घरेलू चीजों में वृद्धि हो सकती है, परन्तु अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। ईमानदारी से कार्य करना आपकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। करियर में उन्नति होगी। कला जगत से जुड़े लोग कड़ी मेहनत करें जल्द ही रिजल्ट अच्छे प्राप्त होगें।

प्यार के विषय में : आप काफी रोमांटिक मूड में रहने वाले हैं। पार्टनर को कोई खास गिफ्ट देने की सोच सकते हैं।

करियर के विषय में : जिन लोगों को रोजगार की तलाश है, उन्हें रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : अपनी डाइट का खास ध्यान रखें, यह आपको हेल्दी रहने में मदद कर सकता है।

आपने साप्ताहिक राशिफल 8 फरवरी से 14 फरवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 8 फरवरी से 14 फरवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 8 फरवरी से 14 फरवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : अल्पायु योग: आपकी उम्र लंबी होगी या छोटी? अपनी कुंडली देख ऐसे पता लगाए

Back to top button