दिलचस्प

Photos: नथ है नीता अंबानी का सबसे फेवरट गहना, देखिए उनका नथुनी कलेक्शन

देश का सबसे अमीर परिवार यानी अंबानी परिवार का हर सदस्य का बिजनेस की दुनिया में एक बड़ा नाम है। बहरहाल, हाई प्रोफाइल बिजनेस के साथ साथ अंबानी परिवार अपनी हाई क्वालिटी लाइफ स्टाइल के लिए भी जाना जाता है। इसी कड़ी में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का नाम प्रमुख है, जिनकी लाइफस्टाइल अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। यही नहीं उनके फैशन सेंस की भी खूब तारीफ होती है।

बता दें कि नीता अंबानी एक सफल बिजनेस वुमन होने के साथ साथ एक गृहणी भी हैं। मतलब साफ है कि वो बिजनेस के अलावा अपने घर परिवार का भी अच्छे से ख्याल रखती हैं। इतना ही नहीं नीता न्यू ट्रेंड फैशन के हिसाब से भी चलना पसंद करती हैं। उन्हें हीरे के बड़े बड़े गहनों का काफी शौक है, इसके अलावा उन्हें नाकों में नथ पहनना भी काफी पसंद है। तो आइए देखते हैं नीता अंबानी के नथों के कलेक्शन की कुछ शानदार तस्वीरें..

देखिए नीता अंबानी के नथ कलेक्शन की तस्वीरें…

वैसे तो नथों का फैशन आउट डेटेड हो चुका है, लेकिन नीता अंबानी को नथ काफी पसंद हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नीता अंबानी ने असली कुंदन की नथ पहनी है। बता दें कि नीता अंबानी फैमिली के खास फंक्शन में इन नथों में नजर आती हैं। ये नथ उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा देते हैं।

 

नीता अंबानी ने आउट डेटेड नथ फैशन का एक नया ट्रेंड सेट कर दिया है। नीता ने अपने बेटे आकाश के प्री-वेंडिंग फंक्शन में पिंक लुक दिया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि नीता ने प्लेटिनम से बनी नथ पहनी थी, जिसमें हीरा जड़ा है। इसमें नीता काफी खूबसूरत लग रही हैं।

 

नीता के नथ कलेक्शन में मोती नथ भी शामिल है। इस नथ को भी नीता अंबानी कई बार पहनती हुई नजर आती हैं। आपको बात दें कि उन्होंने मोती और हीरे से बने इस बेहद सुंदर नथ को अपनी बेटी ईशा के शादी में पहना था, जिसमें उनकी खूबसूरती देखने लायक थी।

 

अपने बेटे आकाश अंबानी के शादी के फंक्शन में नीता ने एक ग्रीन एमरेल्ड का सेट पहना था, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग नथ पहनी थी। यह हैवी नथ नीता की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।


तमाम बड़े गहनों से परे नीता अंबानी का फेवरेट गहना है उनकी नथ, देखिए उनका एक से एक नायाब हीरे की नथों का कलेक्शन” नीता अंबानी के नथ कलेक्शन में एक सोने की नथ भी शामिल है, जो बेहद खूबसूरत है। इस नथ की खासियत ये है कि इसमें बड़े बड़े हीरे जड़े हैं।

Back to top button