विशेष

इस ट्रिक से निकाले गर्म कपड़ों से रोंएं, ऊनी कपड़े पहले जैसे नए और चमकदार दिखने लगेंगे

ठंड के मौसम में हर कोई गर्म ऊनी कपड़े पहनता है। इन ऊनी कपड़ों के साथ एक बड़ी दिक्कत ये होती है कि एक दो इस्तेमाल के बाद ही इनमें रोंएं निकलने लगते हैं। इससे ये कपड़ा डल दिखने लगता है और इसकी चमक भी फीकी पड़ जाती है। ऐसे में आज हम आपको इन ऊनी कपड़ों से रोंएं निकालने की शानदार ट्रिक्स बताने जा रहे हैं।

कपड़े धोने का तरीका बदलें: ऊनी कपड़ों से रोंएं निकलने की सबसे बड़ी वजह उन्हें गलत ढंग से धोना होता है। जब भी आप कोई ऊनी कपड़ा धोएं तो पहले उसके टैग पर लिखे वाशिंग के तरीके को ध्यान से पढ़ लें। इसमें बताया जाता है कि गर्म कपड़ों को किस प्रकार के डिटर्जेंट से धोना चाहिए। इन्हें किस तापमान में धोना है यह भी उसमें लिखा होता है। अक्सर गलत तापमान वाले पानी और हार्स डिटर्जेंट से धोने की वजह से ऊनी कपड़ों में से रोंएं निकलने लगते हैं।

पहनकर न सोए: बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे गर्म कपड़ों को पहनकर ही सो जाते हैं। इससे ऊनी कपड़ों की क्वालिटी खराब होती है और रोंएं भी निकलने लगते हैं। इसलिए ऐसा करने से हर हाल में बचे।

कंघी से रोंएं निकाले: आप कंघी की सहायता से भी रोंएं निकाल सकते हैं। इसके लिए आपको सही दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करना होगा। कंघी को ऊनी कपड़ों के ऊपर चलाने के बाद रोंएं को आसानी से निकाला जा सकता है। वैसे आप चाहें तो रेजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको बहुत सावधान रहना होगा। रेजर से ऊनी कपड़ों के धागे भी कट सकते हैं। इसे बहुत सॉफ्ट हाथों से ही कपड़ों के ऊपर फ़ैरना चाहिए।

लिंट रिमूवर यूज़ करें: लिंट रिमूवर एक प्रकार का टूल आता है जिसका काम ऊनी कपड़े से रोंएं हटाना ही होता है। इसकी सहायता से आप बड़ी आसानी से अपने ऊनी कपड़ों से रोंएं हटा सकते हैं। इससे आपके कपड़े पहले जैसे चमकदार भी दिखने लगते हैं। बाजार में इन दिनों कई प्रकार के लिंट रिमूवर उपलब्ध हैं। आप अपने बजट और पसंद के अनुसार इन्हें खरीद सकते हैं।

वैसे कुछ लोग खुरदुरे पत्थर की सहायता से भी गर्म कपड़ों से रोंएं निकालते हैं। यदि आपको ये तरीका पसंद आए तो आप इसे भी एक बार ट्राय कर सकते हैं। वैसे हमारी सलाह माने तो जब नए ऊनी कपड़े खरीदकर लाएं तभी से ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रखना शुरू कर दें। आपके कपड़े हमेशा नए जैसे ही रहेंगे।

Back to top button