रिलेशनशिप्स

इन सात खूबियों वाले लड़कों की दीवानी होती हैं लड़कियां, इनमें से कौन सी खूबी है आपके पास!

प्यार इस दुनिया का सबसे खूबसूरत अहसास होता है। जब दो लोग प्यार करते हैं, तो उन्हें किसी की भी परवाह नहीं होती है। ना ही वो अपने साथी की उम्र देखते हैं और ना ही उसकी सूरत। लेकिन इसके बावजूद भी आजकल की लडकियां अपने होने वाले जीवनसाथी में कुछ गुण खोजती हैं। अगर वह गुण उनमें मिल जाते हैं, तो लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती हैं। आइये जानते हैं कि लड़कों के कौन से वह गुण है, जिसकी आजकल की लडकियां दीवानी हैं।

लड़कों में यह देखती हैं लड़कियां:

*- हैंडसम व्यक्तित्व:

हर लड़की की यह चाहत होती है कि उसका होने वाला पति या उसका ब्वॉयफ्रेंड हैंडसम हो। इससे वह दूसरों को जलाना भी चाहती है। हर लड़की किसी लड़के में सबसे पहली चीज यही देखती है।

*- बैंक बैलेंस:

केवल प्यार की बदौलत घर नहीं चल सकता है। फिल्मी दुनिया को छोड़ दें तो इस दुनिया में हर चीज पैसे से मिलती है। ऐसे में हर लड़की की यह चाहत होती है कि उसका जीवनसाथी पैसे वाला हो, ताकि वह उसकी हर जरूरत को पूरा कर सके।

*- होशियार हो:

पैसे के साथ-साथ लडकियां लड़कों में एक और खास चीज ढूंढती हैं। वह यह भी चाहती हैं कि उसका होने वाला जीवनसाथी होशियार हो और पढ़ने में भी तेज हो। इससे वह जीवन की हर मुश्किल का सामना कर सके।

*- भावनात्मक हो:

लड़कियों को ज्यादा भावुक लड़के पसंद नहीं होते हैं, लेकिन लड़का इतना भी ज्यादा कठोर ना हो कि उसकी भावनाओं को समझ ही न सके। इसलिए लड़कों को थोडा भावनात्मक भी होना चाहिए।

*- शर्म हया से हो भरपूर:

लड़कियों को बदतमीज लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं होते हैं। लड़के के अन्दर थोड़ी शर्म हया भी होनी चाहिए, ताकि वह अपनी एक ख़ास छवि बना सके।

*- रोमांटिक होना चाहिए:

हर लड़की की चाहत होती है कि उसका जीवनसाथी रोमांस के मामले में बिल्कुल शाहरुख खान की तरह होना चाहिए। बिना रोमांस के लव लाइफ काफी बोरिंग हो जाती है। कई बार तो रिश्ते भी टूट जाते हैं।

*- मजाकिया लड़के:

लड़कों की ज्यादातर छवि एक कठोर व्यक्ति के रूप में ही होती है। लेकिन समय-समय पर हंसना और हंसाना भी बहुत जरूरी होता है। लड़कियों को कॉमेडी करने वाले लड़के काफी पसंद आते हैं। लड़का अपने मजाकिया अंदाज से लोगों को खुश रखने वाला हो।

Back to top button