दिलचस्प

आखिर किस तरह से इस हाथी ने शेर से बचाई इस भैंसे की जान… देखें वीडियो!

प्रकृति की रचनाओं को देखकर कभी-कभी यकीन नहीं होता है। कुछ रचनाएं तो सोचने पर मजबूर कर देती हैं। आखिर क्यों प्रकृति ने कुछ ऐसे जानवरों को बनाया है, जो अपने से कमजोर जानवरों पर हमला करके उनकी जान ले लेते हैं? कुछ जानवर शाकाहारी हैं तो कुछ मांसाहारी हैं। जो मांसाहारी जानवर हैं, वह शाकाहारी जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते हैं।

इस पृथ्वी पर जमीन पर रहने वाले जानवरों में शेर से ज्यादा खूंखार और हाथी से ज्यादा बड़ा और कोई जानवर नहीं है। दोनों ही जानवर अपने आप में अद्भुत हैं। शेर अपने शिकार को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ता है। लेकिन जब शेर का सामना एक हाथी से होता है, तो शेर को हार माननी ही पड़ती है।

जानवर भी करते हैं एक दूसरे की परवाह:

आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपको यकीन हो जायेगा कि जानवर भी दूसरे जानवर की परवाह करते हैं। केवल परवाह ही नहीं करते हैं, जरूरत पड़ने पर कभी-कभी उनकी जान भी बचाते हैं। दरअसल जंगल में कुछ भूखे शेरों के झुण्ड ने एक भैंसे को अपना शिकार बना लिया। भैंसा अगर झुण्ड में होता है तो शेर उसका कुछ भी कर पाता है। लेकिन यह भैंसा झुण्ड से अलग हो गया था।

खुद की जान बचाने में हो रहा था नाकामयाब:

अकेले भैंसे को देखकर एक शेर ने उसे अपना शिकार बनाने के बारे में सोचा और उसपर हमला कर दिया। भैंसा खुद को छुड़ाने की काफी कोशिश कर रहा था, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पा रहा था। आखिरकार भैंसे की जान का रक्षक बनकर वहां एक हाथी आ गया। हाथी ने पलभर में ही शेर को वहां से खदेड़ कर भगा दिया।

हाथी को देखकर हो जाती है शेर की हालत खराब:

आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि एक शेर भैंसे को बुरी तरह से पकड़कर बैठा हुआ है। तभी वहां टहलते हुए एक हाथी आ जाता है। हाथी को देखकर शेर की हिम्मत भी टूट जाती है। शेर अपनी भलाई के लिए वहां से रफूचक्कर हो गया।

वीडियो देखें-

Back to top button