विशेष

चमत्कार: 11 साल बाद जिन्दा लौट आया मारा हुआ बेटा, सांप काटने पर बहा दिया था नदी में!

कभी-कभी हमारे आस-पास ऐसी-ऐसी घटनाएं घटती हैं कि सुनकर यकीन ही नहीं होता है। ऐसी ही एक घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आपको सच में यकीन नहीं होगा। एक मां-बाप ने 11 साल पहले अपने बेटे को मरा हुआ समझकर गंगा नदी में बहा दिया था, अब वह लौट आया है। बच्चे को देखकर उसके मां-बाप खुशी के मारे पागल हो गए हैं।

मान रहे भगवान का चमत्कार:

लोग इस मामले को सुनकर हैरत में पड़ गए हैं। लड़के के मां-बाप इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। यह मामला बुलंदशहर का है। आज से 11 साल पहले एक बच्चे की सांप के काटने की वजह से मौत हो गयी थी। अब वह बच्चा घर लौट आया है। जो भी इस बच्चे के बारे में सुन रहा है, वह उसे देखने के लिए उसके घर पहुंच जा रहा है।

इलाज के बाद भी नहीं बचाया जा सका बच्चे को:

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के माता घाट स्थित पन्नीनगर के रहने वाले पदम सिंह के 9 साल के बेटे की मौत 6 जुलाई 2006 को सांप काटने से हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने बच्चे का इलाज कराया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। परिजनों ने उसे मरा हुआ समझकर उसे गंगा नदी में बहा दिया। 11 साल बाद अचानक ऐसा चमत्कार होता है, जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी।

बच्चा अपने गांव में पहुंचा था सांप का खेल दिखाने:

11 साल बाद बच्चा एक सपेरे के साथ अपने गांव में सांप का खेल दिखाने के लिए पहुंचता है। जब वह खेल दिखाने गांव में पहुंचा तो उसका भाई और उसके ताऊ ने उसे पहचान लिया। जब यह बात उसके माता-पिता को बताई गयी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह सुनते ही वह वहां पहुंचे और अपने बेटे को गले लगा लिया।

बच्चे की चली गयी थी याददाश्त:

पूछे जाने पर संपेरे ने बताया कि बच्चा उसे अवंतिका घाट के किनारे ही मिला था। उसने बच्चे का इलाज किया और उसे बचा लिया, लेकिन उसकी याददाश्त जा चुकी थी। इसके बाद उसने बच्चे को अपने पास ही रख लिया। धीरे-धीरे 10 साल बीत गए। आज भी दीपक को कुछ याद नहीं है। इस घटना की कहानी, किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं लगती है।

Back to top button