अध्यात्म

इन पांच चीजों को घर में रखने से दूर हो जाती है नकारात्मक ऊर्जा, घर में नहीं होती धन की कमी

इन पांच चीजों को घर में रखने से दूर हो जाती है नकारात्मक ऊर्जा, घर में नहीं होती धन की कमी

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर खुशहालियों पर नजर लग जाती है और धन संबंधी परेशानी भी होने लग जाती है। अगर आपको अपने घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होती है। तो वास्त्रु शास्त्र में बताए गए उपायों को कर दें। इन उपायों को करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव खत्म हो जाएगा और जीवन में खुशहाली दोबार आ जाएगी।

इन चीजों को घर में रखने से सदा बनीं रहती है खुशहाली –

रख दें बांसुरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांसुरी रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि बांसुरी घर में रखने से भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आप चाहें तो सोने, चांदी और बांस से बनीं बांसुरी घर में रख सकते हैं। घर में बांसुरी रखने से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। वहीं शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर बांसुरी शयन कक्ष के दरवाजे पर रख दें। दो बांसुरियां यहां रखने से शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में आ रही दिक्कतें दूर हो जाएंगी।

गणेश जी की मूर्ति

घर में गणेश जी की मूर्ति रखना भी मंगलकारी होता है और गणेश जी की प्रतिमा रखने से धन और सुखों में आ रही बाधा दूर हो जाती है। घर में नृत्य वाली गणेश जी की मूर्ति रखना सबसे शुभ माना गया है। वहीं प्रतिमा की जगह आप चाहें तो गणेश जी की तस्वीर भी लगा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें की इसका मुख दक्षिण दिशा की ओर न हो। गणेश जी के अलावा आप देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति भी घर में जरूर रखें। दरअसल मां लक्ष्मी धन और सौभाग्य देती हैं और इनकी तस्वीर घर में होने से धन प्राप्ति होती है।

शंख

वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा व वास्तु दोष दूर हो जाता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा महसूस होने पर आप रोज शंख बजाया करें या शंख में पानी डालकर इसका झड़काव पूरे घर में करें। माना जाता है कि शंख बजाने से आस-पास की हवा शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है।

नारियल

हिन्दू धर्म में नारियल को श्रीफल कहा गया है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी माना गया है। जिन लोगों के पूजा घरों में हमेशा नारियल होता है व इसकी नियमित पूजा की जाती है। वहां से नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं।

तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा लगाना बेहद ही शुभ माना गया है। ये पौधा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनीं रहती है। इसलिए जिन लोगों को अपने घर में नकारात्मक शक्तियों का आभास होता है, वो लोग तुलसी का पौधा अपने घर में जरूर लगा लें और रोज इसकी पूजा करें। सुबह और शाम के समय तुलसी के सामने दीपक जरूर जलाएं।

Back to top button