दिलचस्प

शर्त लगा लो, आप में से 90% लोग तस्वीर में छिपे सांप को नहीं ढूंढ पाएंगे, है दम?

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों यहां तस्वीर में छिपी किसी खास चीज को ढूंढने का ट्रेंड बहुत चल रहा है। ऐसे में हम भी आपके लिए दिमाग और आंखों का व्यायाम करवाने वाला एक गेम लेकर आए हैं। इस गेम में आपको फोटो के अंदर छिपे सांप को ढूंढना है।

सांप एक जहरीला जानवर होता है। ये छिपकर अपने शिकार को दबोचता है। इसमें एक खास कला होती है कि ये किसी भी वातावरण में अच्छे से घुल मिल जाता है। ऐसी ही एक तस्वीर आप यहां देख सकते हैं। जंगल की इस तस्वीर में एक सांप छिपा बैठा है। अब आपको ये पता लगाना है कि इतने बड़े एरिया में यह चालक सांप कहां कुंडली मारकर बैठा है। चलिए पहले आपको ये तस्वीर दिखा देते हैं।

तो आपको कोई सांप दिखा क्या? नहीं? अरे! अपने दिमाग पर थोड़ा जोर दीजिए। ध्यान से देखिए। चाहे तो आंखों पर चश्मा चढ़ा लीजिए। लेकिन एक बार और अच्छे से ट्राय करिए। आपको सांप जरूर नजर आएगा। वैसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस सांप को खोजने की कोशिश की है। आप उनके जवाब देखकर भी हिंट ले सकते हैं।

 

हम जानते हैं कि ये काम भूसे के ढेर में सुई ढूंढने जैसा है। लेकिन इसी में असली मजा भी तो है। यदि आप ऐसे काम में महारत हासिल कर लेते हैं तो अगली बार किसी जंगल या कहीं और जाने पर कोई सांप छिपा बैठ हो तो आप उससे दूरी बनाकर ही चलेंगे। मतलब इस तरह का गेम आपकी जान भी बचा सकता है।

ये रहा सांप:

तो देखा आप ने ये सांप यहां छिपकर बैठा था। सांप स्वभाव से ऐसे ही होते हैं। वे दुनिया के सबसे जहरीले जीव होने के बावजूद खुले आम नहीं बल्कि छिप छिप के रहना पसंद करते हैं। वे अपने आसपास के वातावरण में इस तरह खुद को ढाल लेते हैं कि उन्हें ढूंढ पान नामुमकिन सा हो जाता है। यही वजह है कि सांप के कई शिकार इस जीव को नहीं देख पाते हैं और उसकी खुराक बन जाते हैं।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह माइंड गेम पसंद आई होगी। यदि हां तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। जरा देखिए खुद को होशियार समझने वाले आपके दोस्त इस गेम में जीत पाते है या नहीं। साथ ही इस तरह के और भी दिलचस्प माइंड गेम के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए।

Back to top button