बॉलीवुड

गुब्बारे जैसा बड़ा हो गया ‘नागिन’ एक्ट्रेस का पेट, पति संग दोनों हाथों से संभालते हुए आई नजर

नागिन फ़ेम टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (anita hassanandani) अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम पढ़ाव पर है। वे अब कभी भी मां बनने का सुख प्राप्त कर सकती हैं। इस बीच बीते बुधवार उन्हें पति रोहित रेड्डी (rohit reddy) संग अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। यहां वे अपना चेकअप कराने आई थी। इस दौरान अनीता थोड़ी परेशान भी नजर आई। ऐसा इसलिए कि ये उनके गर्भावस्था के अंतिम दिन चल रहे हैं और बड़े पेट के चलते उन्हें चलने फिरने में भी दिक्कत हो रही है।

अनीता का पेट अब काफी बड़ा हो गया है। चलते समय सपोर्ट के लिए उन्हें अपना एक हाथ पेट पर रखना पड़ता है। हालांकि उनके पति रोहित बीवी को पल पल पर सपोर्ट दे रहे थे। बेबी बंप के कारण अनीता ने कपड़े भी ढीले ढाले और कम्फर्टेबल वाले पहन रखे थे। वे सपेद रंग का टॉप और काले रंग का लोअर पहन बहुत क्यूट लग रही थी। उनके चेहरे पर मेकअप नहीं था और बाल भी खुले थे।

अनीता को चलने फिरने में दिक्कत हो रही थी लेकिन फिर भी उन्होंने रुककर फोटोग्राफर्स को बकायदा पोज़ दिए। वे जब कार से उतरी तब भी उन्हें अपने बड़े पेट के चलते परेशानी हो रही थी। बताते चलें कि अनीता ने अक्टूबर में अपनी प्रेग्नेंसी को सार्वजनिक किया था। इन दिनों गर्भवती होने की वजह से उन्होंने काम से छुट्टी ले रखी है। अच्छी बात ये है कि उनके पति रोहित ने भी काम से ब्रेक ले लिया है ताकि वे अपनी प्रेग्नेंट बीवी को संभाल सके।

अनीता और रोहित अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित ने तो कुछ समय पहले ही इंस्टा अकाउंट पर अनीता के बेबी बंप को निहारते हुए कुछ फोटोज़ साझा किए थे। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था ‘अभी भी एक बेबी सो रहा है? अब उठने का समय आ गया है। ऑल्मोस्ट आ ही गया है।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rohit Reddy (@rohitreddygoa)

बताते चलें कि अनीता ने आठवें महीने में मैटरनिटी शूट भी करवाया था। इसकी तस्वीरें भी उनके इंस्टा अकाउंट पर आने के बाद बहुत वायरल हुई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

अनीता और रोहित साल 2013 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। दोनों की पहली मुलाकात एक जिम में हुई थी। यहीं से इनकी लव स्टोरी शुरू हुई और शादी तक जा पहुंची। अनीता को हम सभी ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘ये हैं मोहब्बतें’, ‘नागिन 3’, ‘काव्यांजलि’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसम से’, ‘ये है मोहब्बतें’ जैसी टीवी शोज़ में देख चुके हैं।

Back to top button