बॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा का न्यूयॉर्क वाला घर नहीं है किसी 5 स्टार होटल से कम, देखिए आलीशान घर की Photos

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनास संग शादी रचाई और विदेशी बहु बन गईं। इसके बाद प्रियंका अपने पति निक के साथ हमेशा के लिए लॉस एंजिल्स में शिफ्ट हो गईं, जहां उनका एक बेहद आलीशान बंगला है। जिसमें हर तरह की सुख सुविधाएं मौजूद हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि निक और प्रियंका के इस घर की कीमत 144 करोड़ रूपए है। बता दें कि निक-प्रियंका के हाई-प्रोफाइल लाइफ का हर कोई फैन है। यही वजह है कि इस कपल के फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं। खैर, आज हम इस आर्टिकल में निक-प्रियंका के आलीशान घर के अंदर की कुछ झलकियां आपको दिखाने वाले हैं।

देखिए प्रियंका के घर के इनसाइड फोटोज…

बता दें कि निक-प्रियंका के 144 करोड़ रूपए के इस आलीशान घर में टोटल 7 बेडरूम हैं। इसके अलावा 11 बाथरूम हैं। साथ ही घर के बाहर एक बड़ा स्पेस है, जो इस घर की खूबसूरती पर चार चांद लगा देता है।

प्रियंका के घर के अंदर लिविंग एरिया की बात करें तो यहां प्लश क्रीम कलर का एक सोफा है, लकड़ी की फ्लोरिंग है और एक शानदार कॉफी टेबल है, जो दिखने में बेहद शानदार है। इन सभी चीजों से प्रियंका का लिविंग एरिया बाकी घर से एकदम अलग दिखता है।

प्रियंका के इस घर में एक बड़ा पूल और एक बैकयार्ड भी है। साथ ही उनके डॉग्स हैं, जिनके नाम डायना और गिनो है। प्रियंका अपने डॉग्स से काफी प्यार करती हैं और अक्सर सोशल मीडिया उनके साथ वाली तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

प्रियंका के इस घर की डिजाइनिंग पूरे मॉर्डन तरीके से हुई है। ऐसे में इस घर में क्लासिक लुक देने के लिए आर्ट डिको-स्टाइल और पत्थर की दीवारों के डिजाइन हैं, जिससे मॉर्डन और क्लासिक दोनों ही डिजाइन का काफी अच्छा तालमेल हो जाता है।

बता दें कि प्रियंका के घर के कमरे काफी बड़े बड़े हैं। साथ ही पूरे घर में क्रीम और ब्राउन कलर के मार्बल पैन लगे हुए हैं, जिससे घर की खूबसूरती देखते ही बनती है।

वैसे प्रियंका और निक अपना ज्यादातर समय लिविंग रूप में ही स्पेंड करते हैं। बताया जाता है कि ये प्रियंका का सबसे फेवरेट जगह है। प्रियंका और निक के घर के बाहर एक फायरलप्लेस है, जिसकी आंच उन्हें घर के अंदर गर्म रखती है। घर के अंदर कुछ हिस्से ऐसे बनाए गए हैं, जिससे गांव के घरों की फीलिंग आती है।

इस घर में एक एंटरटेनिंग एरिया भी बना हुआ है, जहां निक-प्रियंका अक्सर डांस करते हुए नजर आते हैं।

प्रिंयका के घर के डाइनिंग एरिया की बात करें तो ये भी काफी खूबसूरत, सुंदर और आधुनिक है। यहां एक बड़ा डाइनिंग टेबल है, जिसके साथ आठ ब्लैक कलर के चेयर लगे हुए हैं। प्रियंका के घर का डायनिंग एरिया लकड़ी की एक पैनल दीवार से दूसरे एरिया से अलग हो जाता है। बता दें कि प्रियंका कई बार खुद कुकिंग भी करती हैं, उन्हें कुकिंग काफी पसंद है।

Back to top button