समाचार

शादीशुदा महिला को अगवा कर पांच लोग करना चाहते थे उससे शादी, इस तरह से फूटा भांडा

उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राज्य में एक महिला का सौदा कर उसे पांच लोगों को बेचा गया है। ये पांचों लोग महिला के साथ विवाह करना चाहते थे। ये आरोपी इस महिला को अगवा करके उसे अपने साथ कहीं लेकर जा रहे थे। लेकिन मौके पर सोर मचाने के कारण महिला इनके चंगुल से बच सकी। खबर के अनुसार जिस महिला को इन्होंने अगवा किया था वो पहले से शादीशुदा थी और वो अपनी मर्जी से ही इनके साथ जाने को राजी हुई थी। ये पूरा मामला सारनाथ के लेढूपुर का है।

वाराणसी की इस घटना से हर कोई हैरान है। पुलिस के अनुसार सारनाथ के लेढूपुर से शुक्रवार की रात एक महिला को कार के जरिए कहीं ले जाया जा रहा था। कार में अपहरणकर्ता भी मौजूद थे। महिला ने खुद को बचाने के लिए कार के अंदर से शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुन पांडेपुर चौराहे पर स्थानीय लोगों ने गाड़ी को रोका और महिला को बचा लिया। लोगों ने तुंरत पुलिस को फोन करके इस बात की जानकारी दी और आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया।

शनिवार की शाम पुलिस कार सवार और महिला को सारनाथ थाने ले आई। जहां पर इनसे पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान इन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। जिनको सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे इन पांच लोगों को बेचा गया है और ये उससे शादी करना चाहते हैं। महिला बलुआ थाना चंदौली की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है और लेढूपुर गांव में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला का पति ऑटो चलाता है। घर खर्चे के लिए महिला नाचने का काम करती है।

महिला ने पुलिस को बताया कि वो एक आर्केस्ट्रा में नृत्य के तौर पर काम करती है। हाल ही में आर्केस्ट्रा में काम करने वाले एक व्यक्ति ने उसका सौदा कर दिया। इस व्यक्ति ने पांच आदमी से पैसे लेकर उसे बेच दिया।

इस व्यक्ति ने महिला से कहा कि मैं पांचों से तुमसे शादी करने का पैसा ले रहा हूं। तुम पांडेयपुर में गाड़ी से उतरकर जबरदस्ती कर भाग जाना। महिला ने इस बात को मान लिया। तय प्लान के अनुसार शुक्रवार की शाम आठ बजे पांचों एक वाहन से लेढूपुर स्थित सड़क पर आए और महिला इनके साथ जाने को राजी हो गई और वाहन में बैठ गई। पांडेयपुर में उल्टी करने का बहाना बनाकर ये वहां से भगाने चाहती थी। लेकिन आरोपियों को महिला पर शक हो गया और उसे भागने नहीं दिया। ऐसे में महिला ने गाड़ी के अंदर से सोर मचाना शुरू कर दिया और इस तरह से वो बच पाई।

पुलिस मामले की पूरी जांच पड़ताल में जुट गई है। एसएचओ सारनाथ इंद्रभूषण यादव ने बताया कि घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। वहीं जिस व्यक्ति ने महिला का सौदा पांच लोगों से किया था पुलिस उसकी तलाशी में जुट गई है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Back to top button