रिलेशनशिप्स

इस देशी नुस्खे को अपनाकर आप फिर से पा सकते हैं अपनी खोयी हुई ताकत, जानें!

हर व्यक्ति को भूख-प्यास लगती है। जब उसे भूख लगती है तो वह खाना खाता है और अपनी भूख को शांत करता है। ठीक वैसे ही हर इंसान की कुछ शारीरिक जरूरतें भी होती हैं, जिन्हें वह शारीरिक सम्बन्ध बनाकर पूरा करता है। वैवाहिक जीवन में यौन सम्बन्ध का बहुत महत्वपूर्ण स्थान होता है। यौन सम्बन्ध से ना केवल शारीरिक जरूरतें पूरी होती हैं, बल्कि यह प्यार को दर्शाने का एक अच्छा माध्यम होता है।

करना पड़ रहा है कई परेशानियों का सामना:

इससे वंशवृद्धि में भी मदद मिलती है। आजकल तेजी से बदलते माहौल की वजह से व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी में से एक है यौन इच्छा में कमी होना। यह कई कारणों से हो सकता है। जैसे खान-पान में कमी की वजह से, तनाव की वजह से, लम्बी बीमारी की वजह से आदि।

रिश्तों में पड़ जाती है दरार:

इन कारणों से व्यक्ति अपने पार्टनर की शारीरिक इच्छाओं की पूर्ति सही तरीके से नहीं कर पाता है। ऐसे में रिश्तों में दरार पड़ने की भी सम्भावना रहती है। आज हम आपको एक ऐसा घरेलू और देशी नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप पुनः अपनी खोयी हुई ताकत पा सकते हैं।

बनाने की विधि:

आधा लीटर दूध लेकर उसमें 150 ग्राम कौंच के बीज डालकर उसे हलकी आंच पर पकने के लिए रख दें। जब दूध अच्छे से पक जाए और पककर थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें। अब इसमें से कौंच के बीज निकालकर उसके छिलके निकाल लें। छिलके निकालने के बाद इसे सिलबट्टे पर अच्छी तरह पीस लें। अब थोड़ा मैदा लेकर इसमें अच्छी तरह मिलाएं और आंटे की तरह गूथ लें। गूथने के बाद इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इन गोलियों को आप देशी घी में भूरा होने तक तल लें।

शीघ्रपतन के रोगियों के लिए है रामबाण इलाज:

अब गोलियों को निकालकर चीनी की चाशनी में डालकर एक चौड़े मुंह वाले किसी शीशी में रख दें। शीशी में इतना शहद डालें की सारी गोलियां उसमें डूब जाएं। अब आपका देशी नुस्खा तैयार है। हर दिन आप सुबह-शाम एक-एक गोली खाली पेट ले सकते हैं। गोली लेने के बाद आप एक गिलास दूध भी पिएं। इस बात का ध्यान रखें की गोली खाने के एक घंटे बाद ही खाना खाएं। जिन पुरुषों के लिंग में तनाव नहीं होता है या जिन पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या है, उनके लिए यह गोली किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है।

***

Back to top button