बॉलीवुड

बेहद खूबसूरत है यो यो हनी सिंह की बहन स्नेहा, सगाई सेरेमनी में होने वाले पति संग यूं आई नजर

भारत के मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) बहुत लोगों के फेवरेट हैं। खासकर सोशल मीडिया पर उनके गाए हर गाने बड़े वायरल होते हैं। हनी सिंग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। यहाँ वे अपने निजी जीवन से जुड़ी कई चीजें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 66 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

आप सभी हनी सिंह को तो बहुत अच्छे से जानते हैं, लेकिन क्या उनकी बहन स्नेहा सिंह (Sneha Singh) से मिले हैं? स्नेहा दिखने में बहुत ही सुंदर हैं। हाल ही में स्नेहा की सगाई हुई है। वे निखिल नाम के बंदे को अपना जीवनसाथी बनाने जा रही हैं। इस सगाई का एक वीडियो भी यो यो हनी सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो को शेयर करते हुए हनी सिंह ने कैप्शन में लिखा ‘मेरी छोटी बहन स्नेहा की निखिल संग सगाई हो गई। प्लीज आप लोग अपना आशीर्वाद दें..’ इस वीडियो को फैंस सोशल मीडिया पर बहुत पसंद कर रहे हैं। इसे अभी तक 12 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे निखिल घुटने पर बैठकर स्नेहा को अंगूठी देकर रपोज करते हैं। इस दौरान स्नेहा क्रीम कलर के सूट में नजर आती है जबकि निखिल ब्लैक सूट में दिखाई देते हैं। ये दोनों की जोड़ी देखते ही बनती है। दोनों इस मौके पर बड़े ही खूबसूरत दिखाई देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

इस सगाई समारोह में जमकर नाच गाना भी हुआ। इस दौरान सभी ने बहुत मस्ती की। उधर हनी सिंह के फैंस भी स्नेहा और निखिल को सगाई के बधाई संदेश देते नजर आ रहे हैं। काम की बात करें तो हनी सिंह एक बार फिर इंडस्ट्री में धमाके के साथ लौट आए हैं। उनके गाने फिर से धूम मचा रहे हैं। पहले उनका फर्स्ट किस गाना बहुत पसंद किया गया था। फिर क्रिसमस पर उनका ‘जिंगल बेल’ गाना रिलीज हुआ। इस गाने पर भी फैंस ने काफी अच्छी प्रतिक्रिया दी।

वैसे आप लोगों को हनी सिंह की बहन की सगाई का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। हमे आपकी प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा। साथ ही यदि वीडियो पसंद आया हो तो इसे अधिक से अधिक शेयर करना न भूले।

Back to top button