दिलचस्प

अगर आपको भी सपने में दिखती है पत्नी, तो जानें इसके पीछे का कारण

रातों को नींदों में सपने आना सामान्य बात है। कहा जाता है कि रात को जो सपने में आता है, वो हमारी मनःस्थिति का प्रतीक होता है। जी हां, हम दिन भर जो सोचते हैं या फिर जो हमारे मन में चल रहा होता है, हमे सपने में वही दिखता है। कई बार ऐसा होता है कि आप  जिससे बेहद प्यार करते हैं, आपको सपने में भी वही नजर आता है।

अगर आप अपनी पत्नी या प्रेमिका से बहुत प्यार करते हैं तो रात के सपने में आप पत्नी के साथ प्यार करते हुए नजर आएंगे। वहीं अगर पत्नी के साथ तनाव चल रहा हो तो सपने में आपस में झगड़ते हुए नजर आएंगे। बहरहाल, आज हम आपको इस आर्टिकल में पति पत्नी से जुड़े कुछ सपनों के अर्थ बताएंगे…

जानिए क्या है सपने में पत्नी को देखने का अर्थ…

अगर आप सपने में अपनी पत्नी को देखते हैं तो यह शुभ माना जाता है। इस तरह के सपने दांपत्य जीवन में खुशहाली लाते हैं, साथ ही आपसी संबंधों में भी मधुरता आती है। स्वपन शास्त्र के अनुसार इस तरह के सपने इस बात का संकेत हैं कि आने वाले दिनों में आपको जीवनसाथी से भरपूर प्यार मिलने वाला है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है और धन संपत्ति में इजाफा होगा।

अगर कोई व्यक्ति सपने में पत्नी के साथ खुद को सोता हुआ देखता है तो ये काफी शुभ होता है। इससे पति-पत्नी के संबंध मजबूत बनते हैं। यही नहीं इस तरह के सपने देखना शुभ शकुन होता है और ये इस बात का भी संकेत होते हैं कि आने वाले दिनों में आप दोनों कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

सपने में पत्नी को तलाक देते हुए देखना काफी अशुभ संकेत है। इससे दांपत्य जीवन में कठिनाईयां आती हैं और रिश्ते बिगड़ने की भी संभावना रहती है। लिहाजा अगर आपको भी ऐसा सपना आता है तो इसका अर्थ है आपका रिश्ता पत्नी के साथ ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा। यही नहीं अगर प्रेमी जोड़े भी ब्रेकअप का सपना देखते हैं, तो ये भी अशुभ होता है।

सपने में पत्नी के साथ कहीं घूमते हुए देखना बहुत ही अच्छा संकेत होता है। इसका अर्थ है, आप दोनों के बिगड़े रिश्ते धीरे धीरे सुधर रहे हैं। अगर विवाहित स्त्री पुरूष सपने में शवयात्रा देखते हैं तो ये अपशकुन माना जाता है। इस तरह के सपनों से पति-पत्नी में कलह और झगड़े शुरू हो जाते हैं। साथ ही इन्हें संतान प्राप्ति में भी कठिनाईयां आती हैं। बहरहाल, अगर आपको भी इस तरह का कोई सपना आए तो अपन घरवालों के साथ जरूर साझा करें।

स्वपन शास्त्र के अनुसार सपने में पत्नी को बीमार देखना अच्छा माना गया है। जी हां, इस तरह के सपने इस बात का संकेत होते हैं कि आने वाले दिनों में आपको समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली है। हालांकि कुछ लोगों का ये भी मानना है कि इससे पत्नी को सचमुच शारीरिक कष्ट होने लगता है।

सपने में पत्नी को बीमार देखने के अलावा उसकी मृत्यु  देखना भी बेहद शुभ होता है। स्वपन शास्त्र में कहा गया है कि आप सपने में जिस व्यक्ति को भी मृत देखते हैं, उसकी उम्र बढ़ जाती है। इस अनुसार अगर आपकी पत्नी बीमार है और सपने में आप उसकी मृत्यु देखते हैं, तो इसका अर्थ है धीरे धीरे वो स्वस्थ हो जाएगी।

सपने में पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनते हुए देखना शुभ संकेत है। इसका मतलब ये है कि धीरे धीरे पार्टनर के साथ प्रेम में इजाफा होता चला जाएगा।

Back to top button