समाचार

पायलट ने शादी का वादा कर लड़की से बनाए शारीरिक संबंध, मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी मुलाकात

एक युवती ने एक पायलट पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली लड़की मुंबई में रहती है और एक्ट्रेस के तौर पर काम करती है। युवती का आरोप है कि युवक ने उससे पहले शादी का वादा किया और वादे की आड़ में उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं जब युवती ने उसे शादी करने को कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने मुंबई पुलिस में युवक पायलट के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। आरोपी मध्य प्रदेश के भोपाल का रहने वाला है और मुंबई में पायलट के रूप में कार्यरत है। मैट्रिमोनियल साइट में युवक से युवती की बात हुई थी और दोनों ने एक दूसरे को अपना नंबर भी दिया था। युवक ने युवती से शादी करने की इच्छा भी जाहिर की थी और उससे मिलने की बात कही थी।

कुछ दिन पहले आरोपी ने लड़की को फोन किया था और उसके घर आने की इच्छा जाहिर की थी। युवती ने उसे अपने घर आने दिया और घर आकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ में ही उससे शादी करने से मन कर दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ लड़की ने सोमवार को पुलिस में केस दर्ज कर दिया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। लेकिन उसे जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

इस मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर जावेद कराडकर ने बताया कि, पीड़िता की आरोपी पायलट से मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। इनकी बात शादी तक पहुंच गई थी। भोपाल निवासी और मुंबई में रह रहा पायलट अक्सर फोन पर महिला से बात करता था और सोशल मीडिया पर भी दोनों की चैट होती थी। आरोपी ने 10 दिन पहले पीड़िता को फोन किया था और कहा था कि वो उससे मिलना चाहता है और उसके घर आना चाहता है।

एक्ट्रेस मुंबई में अकेले रहती है और उसने आरोपी पायलट को घर बुला लिया। घर आने पर पायलट ने कथित तौर पर एक्ट्रेस से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि घर आने के बाद आरोपी ने पीड़िता को अपने माता-पिता से मिलाने और शादी के लिए बात करने का भरोसा दिया था। लेकिन अपने वादे से बाद में वो मुकर गया। परेशान होकर एक्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

Back to top button