अध्यात्म

अगर आपकी हथेली में बनें हों ये निशान, तो समझ लें आपकी किस्मत है लाखों में एक

हस्तरेखा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हथेली में बनीं रेखाओं के माध्यम से इंसान के जीवन के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। हाथों में बनीं रेखाएं इंसान के भाग्य के बारे में काफी कुछ बंया कर देती हैं। दरअसल हाथों में कुछ ऐसे निशान व रेखाओं के आकर होते हैं, जिनको देखकर व्यक्ति के भाग्य के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही रेखाएं और निशान के बारे में बताने जा रहे हैं। जो अगर आपकी हथेली में हों, तो समझ लें की आपकी किस्मत लाखों में एक है।

हथेली पर ये निशान होने पर समझ लें बेहद ही लकी हैं आप

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथों में सूर्य, शुक्र और गुरु पर्वत उठा हुआ होता है। तो वो बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे लोगों का जीवन सुखों में ही कटता है।

हथेली में मछली का निशान होना भी काफी शुभ माना जाता है। हथेली में ये निशान होने का अर्थ है कि आपका मान-सम्मान सदा ऊंचा ही बना रहेगा। जिन लोगों की हथेली पर तालाब या वीणा जैसे निशान होते हैं, उनका भाग्य भी काफी उजवल माना जाता है।

भाग्य रेखा कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत यानि मध्यमा उंगली तक सीधी और अखंडित होते हुए सीधे शनि पर्वत तक जाए। तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति को हर प्रकार का सांसारिक सुख प्राप्ति होता है।

अगर किसी की हथेली पर चक्र, कमल, शंख और आसन का निशान होता है। तो समझ लें की उसके जीवन में यश की कमी कभी भी नहीं होगी। जो चीज आप पाना चाहते हैं वो आपको मिल जाएगी, ऐसे लोगों के घर में हमेशा लक्ष्मी का वास रहता है।

हस्तरेखा ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन लोगों की हथेली पर भाग्य रेखा एक से ज्यादा हो वो करोड़पति जरूर बनते हैं और जीवन में कभी भी धन की कमी उन्हें नहीं होती है।

हथेली पर अगर त्रिशूल का चिन्ह बना हो तो समझ लें की आप पर भोले नाथ की कृपा है और आपकी हर कामना को भोले नाथ पूरा कर देंगे।

जिन लोगों की हथेली पर एक्स या क्रॉस का निशान बना होता है वो बेहद ही लकी होते हैं। ऐसे लोगों का नाम खूब प्रसिद्ध होता है और ये लोग राजनीति से भी जुड़े होते हैं।

Back to top button