दिलचस्प

साँप ने युवक पर किया ऐसा हमला की निकल गयी युवक की हवा, वीडियो देखकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हँसी!

इस पृथ्वी पर लाखों ऐसे जीव-जंतु पाए जाते हैं, जो इंसानों के लिए काफी घातक होते हैं। उन्ही में से एक हैं साँप। साँप से इंसान हमेशा डरता है। इस बात से फर्क नहीं पड़ता है कि साँप ज़हरीला है या बिना ज़हर का, लेकिन साँप को देखते ही इंसान की हालत खराब हो जाती है।

उनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो अपना ज़हर फेंककर ही इंसान को घायल या पैरलाइज कर देते हैं। उन्हें काटने की भी ज़रूरत नहीं होती है किसी की भी मृत्यु हो जाती है। इंसान को बिना काटे ही मार देते हैं। आमतौर पर साँप किसी को भी जल्दी नहीं काटते हैं। जब कोई उन्हें छेड़ता है, तभी वह हमला करते हैं। लेकिन कुछ साँप ऐसे ही भी होते हैं जो बिना वजह किसी के भी पीछे पड़ जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसे देखने के बाद आप हँसेंगे भी और सोचेंगे कि कभी आपके साथ ऐसी घटना न हो।

पीछे से पकड़ लेता है साँप लड़के को:

दरअसल एक साइबर कैफे में कुछ लोग बैठकर कंप्यूटर चला रहे होते हैं। तभी एक लड़का उठकर साइबर कैफे से बाहर जाने लगता है। जैसे ही वह साइबर कैफे का दरवाजा खोलता है, एक साँप उसे पीछे से पकड़ लेता है। यह देखकर उसकी साँसे रुक जाती हैं। उसे कुछ समझ में नहीं आता है कि वह क्या करे।

सभी लोग भागने लगते हैं इधर-उधर:

लड़का डर के मारे जमीन पर लेट जाता है और खुद को साँप से मुक्त कराने का प्रयत्न करने लगता है। थोड़ी देर में साँप लड़के के शरीर से छूटकर दुसरे लड़कों के पास चला जाता है। यह देखकर कैफे में मौजूद सभी लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। सब अपनी जगह से हट जाते हैं।

साँप ने नहीं काटा किसी को:

वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से साँप के पीछे पड़ने पर लड़के की हालत पतली हो जाती है। उसके साथ ही कैफे में मौजूद सभी लोग डर के मारे कांपने लगते हैं। हालांकि साँप ने किसी को काटा नहीं। यह पूरा मामला कैफे में लगे CCTV में कैद हो गया। जानकारी के लिए आपको बता दें यह घटना थाईलैंड के चाई चैन शहर की है।

वीडियो देखें-

Back to top button