समाचार

लालू यादव से लिपटकर रोने लगी बेटी चंदा, पापा की सेहत पर कही ये बड़ी बात

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत की जानकारी लेने के लिए इनकी बेटी चंदा यादव और दामाद विक्रम सिंह इनसे मिलने के लिए कल अस्पताल आए थे। लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करते हुए उनकी तीसरी बेटी चंदा काफी भावुक हो गई और रोने लगी। जिसके बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी बेटी को संभाला। सूत्रों के अनुसार अपने पिता को बीमार देखकर बेटी चंदा उनसे लिपट गई और रोने लगी। लालू प्रसाद यादव ने चंदा को चुप करवाया और भरोसा दिया की वो जल्द ही सही हो जाएंगे और जेल छूटकर घर भी आए जाएंगे।

लालू प्रसाद के साथ चंदा यादव ने करीब तीन घंटे तक समय बिताया। वहीं बेटी को रोते हुए देखकर लालू प्रसाद यादव का दिल भर आया। उन्होंने बेटी को सांत्वना दी और कहा कि फिलहाल उनकी तबीयत ठीक है। वो परेशान ना हो। रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने के बाद चंदा ने मीडिया से भी बात की और कहा कि पिता की तबीयत ठीक है। लंबे समय से मुलाकात नहीं हुई थी, इसलिए मिलने आई थी। हम दोनों में किसी तरह की राजनीतिक बातचीत नहीं हुई।

गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू यादव रिम्‍स में भर्ती हैं और अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं। शनिवार को लालू प्रसाद से मुलाकात का दिन होता है और अधिकतम 3 लोग ही इनसे मुलाकात कर सकते हैं। चंदा यादव और उनके पति के अलावा कल बिहार राजद महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष रेणु यादव ने भी इनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद रेणु यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के आंधी और गांधी हैं। छल-कपट से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने से रोका गया है। राजद सुप्रीमो के स्वास्थ्य पर चिंता जताते हुए कहा कि फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उनके शरीर में सूजन दिखने लगा है। भगवान से प्रार्थना है कि वे जल्द ठीक हो जाएं।

Back to top button