Viral

प्रेगनेंसी की खबर मिलने के अगले ही दिन महिला ने दिया बेटी को जन्म, जानें कैसै हो गया ऐसे

इस दुनिया में बच्चे का जन्म 9 महीनों में ही होता है। हालांकि कुछ ऐसे केस भी देखने को मिल जाते हैं, जहां बच्चा सातवें व आठवें महीने में भी जन्म ले लेता है। लेकिन क्या आपने 11 दिन के अंदर बच्चे के जन्म की बात कभी सुनी है? जी हां, एक औरत ने 11 दिनों के अंदर ही बच्चे को जन्म दिया है और बच्चा एकदम सही भी हैं। ये मामला ब्रिटेन (Britain) के ब्रिस्टल शहर का है। खबर के अनुसार ब्रिस्टल शहर में रहने वाले एक कपल महज दस दिनों के अंदर ही माता-पिता बन गया।

बताया जा रहा है कि महिला प्रेगनेंट थी लेकिन उसे इस बात का पता हीं नहीं चल सका। वहीं जब उसे पता चला की वो गर्भ से है, उसके 11 वें दिन ही उसे बच्चा हो गया। नवंबर महीने में इस महिला को कोरोना वायरस हो गया था। जिसके कारण इसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान न महिला, न नर्स और यहां तक की डॉक्टर को ये पता चला कि वो प्रेगनेंट है।

11 दिन में माता-पिता बनने वाले इस कपल का नाम सेम हिक और जोए है। इन्होंने बताया कि एकदम से माता-पिता बनना किसी सप्राइज की तरह है। ये सरप्राइज सुखद था लेकिन दुनिया इसे अभी भी चमत्कार ही कह रही है। ब्रिस्टलपोस्ट में छपी खबर के अनुसार, 1 जनवरी को सेम हिक पति के साथ बैठ कर टीवी देख रही थी। पति ने सेम हिक के पेट पर हाथ रखा था, तभी अचानक सेम को पेट के अंदर कुछ महसूस होने लगा। इस दौरान उन्हें पेट में किसी ने किक किया।

ये बात सेम ने जोए से कही, तो उसने हंसी में उड़ा दिया। लेकिन सेम ने जोर देकर कहा कि अगले दिन प्रेगनेंसी टेस्ट करवाना चाहिए। जिसके बाद इन्होंने ये टेस्ट करवाया और इन्हें गर्भवती होने की बात पता चली। रिपोर्ट देखकर ये कपल चौंक गया क्योंकि डॉक्टरों के अनुसार सेम 9 माह प्लस तीन हफ्ते की प्रेगनेंट थी। यानी उनकी प्रेगनेंसी नौ माह से ऊपर निकल चुकी थी। इस खबर से ये दोनों हैरान हो गए। क्योंकि इतने लंबे समय तक इन्हें इस बात का एहसास ही नहीं हुआ।

सेम के अनुसार कोरोना पॉजिटिव के कारण अस्पताल में जब वो भर्ती हुई थी तब भी पता नहीं चल पाया कि वो प्रेगनेंट हैं। जबकि उस दौरान उनके सारे टेस्ट किए गए थे। वहीं डॉक्टरों ने कहा कि किसी भी वक्त भी डिलीवरी हो सकती है। फिर क्या था 10 दिन बाद इनके घर एक प्यारी से बेटी ने जन्म लिया।

इस कपल ने खुशी के साथ अपनी बेटी का स्वागत किया और अपनी बेटी का नाम जूलिया रखा है। सेम और जोए को पहले दो बच्चे हैं। इस अजीबोगरीब किस्से की चर्चा खूब की जा रही है। क्योंकि शायद ये पहला ही ऐसा केस हो जहां एक महिला को 9 महीनों तक ये पता ही नहीं चल सका कि वो गर्भवती है।

Back to top button