बॉलीवुड

विराट-अनुष्का ने शेयर किया अपनी बिटिया की पहली तस्वीर, नाम रखा Anvi, जानें क्यों खास है ये नाम

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बीते  सोमवार यानी 11 जनवरी को एक बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने हैं। इस बात का ऐलान  खुद विराट कोहली ने अपने ट्विटर एकाउंट से किया है। उन्होंने बताया कि उनके घर एक नन्ही परी (बेबी गर्ल) का जन्म हुआ है।

गौरतलब हो कि विराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से कहा कि अनुष्का ने 11 जनवरी की दोपहर को एक बेटी को जन्म दिया है और डिलवरी के बाद अनुष्का और बेटी दोनों की तबियत एकदम ठीक है।

बहरहाल विराट कोहली के इस ट्वीट के बाद फैंस ये जानने को उत्सुक दिखे कि आखिर विरूष्का बेबी का नाम क्या होगा? कोहली के ऐलान के बाद कई फैंस विरूष्का बेबी गर्ल का नाम भी सजेस्ट कर रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम डिसाइड कर लिया है।

विरूष्का ने अपनी बेटी का नाम रखा ‘अन्वी’

जी हां, एक प्रतिष्ठित वेबसाइट की मानें तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम अन्वी (anvi) रखा है। ये नाम इसलिए भी खास है क्योंकि ये विराट (virat) और अनुष्का (anushka) के नाम के पहले अक्षर से मिलकर बना है। ऐसे में अब आपके दिमाग में ये सवाल आ रहा होगा कि आखिर अन्वी (anvi) का मतलब क्या होता है? तो आज हम आपके इस सवाल का जवाब भी देने वाले हैं।

जानिए क्या है अन्वी का मतलब

बता दें कि अन्वी माता लक्ष्मी का ही एक दूसरा नाम है। जी हां हिंदू धर्म शास्त्रों की मानें तो अन्वी देवी लक्ष्मी का ही एक नाम है। यही नहीं देश के कई हिस्सों में मां लक्ष्मी को इसी नाम से ही बुलाया जाता है। इसके अलावा कई लोग जंगल की देवी को भी अन्वी कहते हैं। बहरहाल, ये माना जा रहा है कि विराट और अनुष्का दोनों ही नेचर लवर हैं, इसी वजह से दोनों ने मिलकर अपनी बेटी का नाम अन्वी रखा है।

बता दें कि विराट कोहली  के ट्वीट के बाद उन्हें बधाईयों का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का को फैंस से ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। साथ ही क्रिकेट के दिग्गजों से लेकर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी विरूष्का को बेबी गर्ल के लिए बधाई दी है।

खैर, विराट ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से लोगों से एक खास अपील की है कि अभी कुछ दिन उनके प्राइवेसी पर सेंध न लगाएं ताकि वो और उनका पूरा परिवार इस खुशी के मौके को अच्छी तरह से एन्जॉय कर पाए। हालांकि, उनके फैंस विरूष्का के बेबी की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं।

सामने आई विराट-अनुष्का की बेटी की पहली तस्वीर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Kohli (@vk0681)

विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का की बेटी की पहली फोटो शेयर की है, जिसे उनके फैंस खूब पसंंद कर रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर में विराट और अनुष्का की बेटी के केवल पैर दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में, फैंस को उनकी बेटी की पहली झलक का इंतजार अभी भी है। हालांकि, विकास कोहली द्वारा किए गए पोस्ट को फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैंं।

Back to top button