बॉलीवुड

अनुष्का शर्मा और विराट के घर आई नन्ही परी, दोनों ने रखा बेटी का ये खास नाम

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मां बन गई हैं और इन्होंने एक बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का शर्मा के पति व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस बात की जानकारी लोगों को दी और बताया कि उनके घर एक नन्ही परी आई है। विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ये खुशी लोगों के साथ साझा की और अनुष्का और उनकी बेटी की सेहत के बारे में भी जानकारी दी।

अनुष्का की डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई है। इन्होंने सोमवार सुबह बेटी को जन्म दिया है। ये सोमवार सुबह ही अस्पताल पहुंची थी। वहीं बेटी होने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा और कहा कि अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। अनुष्का और उनकी बेटी एकदम ठीक है। साथ ही अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की।


इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा और विराट ने अपनी बेटी का नाम भी रख दिया है। सूत्रों के अनुसार इस कपल ने अपनी बेटी का नाम अन्वी रखा है। ये नाम अनुष्का और विराट के नाम के शब्दों को मिलाकर बनाया गया है।

गौरतलब है कि अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी की जानकारी लोगों के साथ शेयर की थी। साथ में ही अपनी एक फोटो भी साझा की थी। फोटो में अनुष्का पोल्का डॉट ड्रेस पहने दिखाई दे रही थीं और उनके साथ विराट कोहली भी थे। फोटो के कैप्शन में लिखा था, “और तब हम तीन हो जाएंगे।”

हाल ही में अनुष्का ने मीडिया से अपील की थी कि उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए और उनकी फोटों बेवजह न खींची जाए। वहीं बेटी होनी की जानकारी साझा करते हुए विराट ने भी मीडिया वालों से प्राइवेसी की अपील की है।

20 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे विराट

करीब 20 दिन पहले विराट ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे। ये पैटरनिटी लीव लेकर भारत आए हैं। दरअसल इस समय ऑस्ट्रेलिया में मैच चल रहे हैं। जिसके कारण इन्होंने पैटरनिटी लीव के लिए अप्लाई किया था। जिसे BCCI ने स्वीकार कर लिया था।

Back to top button