अध्यात्म

अपने पार्टनर को कंट्रोल में रखते हैं इस राशि के लोग, करते है बात बात पर शक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियां हमारे बारे में बहुत कुछ कहती है। ये किसी व्यक्ति के व्यवहार और नेचर के बारे में भी बहुत कुछ बताती है। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों के जातकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने पार्टनर को लेकर बहुत पजेसिव और कंट्रोलिंग होते हैं। यानि ये पार्टनर पर सिर्फ अपना हक चाहते हैं और उन्हें अपने अनुसार ही लाइफ जीने को कहते हैं।

वृषभ राशि: इन्हें अपने जीवनसाथी से विश्वास और ईमानदारी की आशा रहती है। जब कोई इनके पार्टनर को छूता है या उनके ज्यादा करीब आता है तो ये गुस्सा करने लगते हैं। ये उसे लेकर पजेसिव और कंट्रोलिंग होते हैं। वह ऐसा कर खुद को सिक्योर फील करते हैं।

सिंह राशि: यह लोग दिल के बुरे नहीं होते हैं, लेकिन जब बात इनकी फेवरेट चीज की हो तो ये उसे किसी के साथ शेयर करना पसंद नहीं करते हैं। फिर वह इनका पार्टनर हो या कोई गाड़ी। ये उसे लेकर बहुत पजेसिव होते हैं। ये दुनिया को ये दिखाना भी पसंद करते हैं कि इस चीज या पार्टनर पर सिर्फ उनका ही मालिकाना हक है।

कर्क राशि: ये अपने जीवनसाथी को लेकर पाजेसीव जरूर होते हैं, लेकिन इसका आभास वे किसी को नहीं होने देते हैं। वह ये काम साइलेंटली करते हैं। पार्टनर को लेकर पाजेसीव होने का इनका बस यही कारण है कि वे उनकी बहुत परवाह करते हैं। इसलिए उनका हर पल ध्यान रखते हैं।

वृश्चिक राशि: ये लोग थोड़े शकी मिजाज के होते हैं। इन्हें दूसरों से जलन भी जल्दी होती है। ये चाहकर भी अपने इस व्यवहार को रोक नहीं पाते हैं। यदि इनका पार्टनर किसी दूसरे के साथ टाइम बिताए या उनसे हंस के दो बातें कर लें तो इन्हें बुरा लग जता है। इसलिए ये अपने पार्टनर को कंट्रोल करने लगते हैं। ये अपने जीवनसाथी को लेकर बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं।

मकर राशि: ये लोग अपने पार्टनर पर हक से पॉजेसिव होते हैं। इनका कहना है कि जो चीज हमें इतनी मेहनत और प्रयासों के बाद हासिल की है उसे लेकर पॉजेसिव होना बनता है। इसलिए ये पार्टनर को लेकर ज्यादा खुले विचारों के नहीं होते हैं। वे उन्हें नियंत्रण में रखते हैं। इन्हें अपने पार्टनर से बहुत लगाव होता है, लेकिन यह इतना ज्यादा होता है कि ये हद से ज्यादा पॉजेसिव बन जाते हैं।

वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है? क्या अपने पार्टनर को लेकर शक करना, उसे नियंत्रण में रखना या जलन करना सही है? हमे आपके जवाबों का कमेंट में इंतजार रहेगा।

Back to top button