बॉलीवुड

अंकिता लोखंडे ने मदहोश होकर किया डांस, देखकर सुशांत के फैंस बोले- इसका नाटक शुरू हो गया

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) काफी लोकप्रिय हो गई थी। उन्होंने एक्टर की मौत पर दुख व्यक्त किया था और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर आवाज भी उठाई थी। तब से अंकिता की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हो गया। मीडिया भी उनकी हर चीज को कवर करने लगी। इंस्टाग्राम पर भी अंकिता को कई लोग फॉलो करने लगे।

अंकिता को इंस्टाग्राम पर तीस लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। वे यहां आए दिन अपने निजी जीवन से जुड़ी चीजें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे ‘कब तक छिपाएं ये बेखुदी’ गाने पर शानदार डांस करती दिखाई दे रही हैं।

इस दौरान अंकिता ने पीले रंग की क्यूट सी ड्रेस पहन रखी है। इस ड्रेस को हवा में लहराते हुए उन्होंने बहुत ही प्यारा डांस किया है। उन्हें देख ऐसा लग रहा है मानों वे गाने में पूरी तरह खो गई हैं। उनके इंस्टा फैंस इस पोस्ट को बहुत पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ ने उन्हें ट्रोल भी किया। उनके इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

जहां एक तरफ अंकिता के फैंस को एक्ट्रेस का यह डांस वाला अंदाज पसंद आया तो वहीं दूसरी ओर सुशांत सिंह राजपूत के फैंस इससे नाराज हो गए। वे अंकिता को बहुत ट्रोल करने लगे। मसलन एक शख्स ने लिखा ‘इस फेक लेडी को बॉयकॉट करो, इसका नाटक शुरू हो गया।’ वहीं एक अन्य यूजर लिखता है कि ‘आपको सुशांत की फिल्म के गाने पर डांस करना चाहिए था।’

बताते चलें कि इसके पहले जब अंकिता ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था तब भी उनके वीडियो पर सुशांत के फैंस ने बहुत ट्रोल किया था। उन्हें लगा कि अंकिता सुशांत को भूल गई और फूल इन्जॉय कर रही है। इस पार्टी में वे संदीप सिंह साथ देखी गई थी। बताते चलें कि सुशांत के निधन के बाद संदीप को लेकर भी फैंस ने कई तरह के सवाल उठाए थे। वे फैंस के भी शक के घेरे में थे।


वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है? क्या अंकिता का इस तरह से मस्ती और सेलिब्रेशन करना गलत है? क्या सुशांत की मौत के गम में उन्हें अभी तक उदास ही रहना चाहिए? अपनी राय हमे कमेंट में जरूर बताएं।

Back to top button