राशिफल

Rashifal 7 January: देवगुरु बृहस्पति की इन 5 भाग्यशाली राशियों पर रहेगी कृपादृष्टि, पढ़ें राशिफल

हम आपको गुरुवार 7 जनवरी का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 7 January 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा साथ ही सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। आज आपको बड़े आर्थिक लाभ के संकेत हैं। आप सफलता के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, आज उसका अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके सितारे आपका साथ दे रहे हैं। स्वास्थ्य बढ़िया रहने से मन में प्रसन्नता बढ़ेगी। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी। नई योजना बनेगी। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार में असंतोष का वातावरण रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज अपने रिश्तों को समय दें। किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आप व्यवसाय के नये विकल्प पर तुरंत और सकारात्मक ढंग से सोचें। इसका आपको बड़ा फायदा मिलेगा। किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। काम पूर्ण होने में विलंब होते देख मन व्याकुल रहेगा। आपसे कोई बड़ी ग़लती सम्भव है, जो वैवाहिक जीवन के लिए ख़राब हो सकती है। सार्वजनिक जीवन में आपको तकलीफ रह सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

यह दिन आपके लिए यादगार रहेगा। आज आपका कठिन परिश्रम एवं एक दिशा में किया गया कार्य बहुत बड़ी संख्या में धन अर्जित करा सकता है। संतान या शिक्षा को लेकर यदि आप कोई प्रयास कर रहे थे तो आपकी मेहनत का फ़ल आपको अवश्य मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। संतान से संबंधित विवादों में समाधान आता हुआ दिखाई देगा। विपरीत लिंग वाले मित्रों में निकटता बढ़ेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

विरोधी परास्त होंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। आपकी प्रेरणादायी बातों से आपके समूह को स्फूर्ति मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से हैरान-परेशान थे तो उससे राहत दिखाई देगी। आपमें आध्यात्मिकता का प्रमाण बढ़ेगा। आपके कार्य का भार काम होता दिख सकता है। काम का बोझ आपको व्यस्त तो रखेगा लेकिन भविष्य में यह और भी बढ़ने वाला है क्योंकि एक नया व्यवसाय भी शुरू होने का संकेत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी उच्चाधिकारी के सहयोग से कोई कार्य बनेगा। कईं दिनों से चली आ रही असफल खोज आज सकारात्मक दिशा दिखाएगी। यदि यात्रा करनी हो तो अपने परिवार अथवा मित्र मंडली के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश है तब आज कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। यदि आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आज आपको खूब रोमांस करने का मौका मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे है। कड़ी मेहनत से पूरा करने की कोशिश करें तो सफल जरूर होंगे। आप अपनी क्षमता के प्रति ईमानदार रहें और नए-नए क्षेत्रों में अपनी रुचि बनाएं। आप किसी से मिलने के इच्छुक हैं तो किसी-न-किसी कारण से मुलाकात टालनी पड़ेगी जिससे आपको अधिक हताशा होगी। आपकी आय में तेजी से बढ़ोतरी होती आपको दिखेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन आपको जरूरत से ज्यादा काम करना पड़ सकता हैं। व्यापारी वर्ग और नौकरी वालों के लिए आज का दिन लाभदायी निकलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। बडे़ लोगों अथवा अधिकारियों के साथ पहचान बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। मनोरंजक प्रवृत्तियों में भाग लेकर मानसिक तौर पर हल्का होने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। स्थान परिवर्तन होने का योग भी चल रहा है। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना है। प्रोफेशनल कार्यों में संपूर्ण एकाग्रता नहीं रहेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मानसिक उलझनें रहेंगी। अपनी भावनाओं को आपको अपने नियंत्रण में रखने की जरूरत है। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। नया बिजनेस करने से लाभ मिलेगा। लंबे समय से मंदा चल रहा धंधा बढ़िया चलने लगेगा। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। मन में अशांति फ़ैल सकती है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आय के एक अतिरिक्त स्रोत की योजना बनाना उपयोगी होगा। तन-मन की ताजगी के अनुभव के साथ आज की शुरुआत होगी। अब प्रगति का समय शुरू हुआ है। कोर्ट-कचहरी के मामले उलझेंगे। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आपके घर के किसी सदस्य की तबीयत कुछ खराब हो सकती है। इसलिए आप उनका ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुंभ राशि वाले किसी बीमारी को नज़रअंदाज़ न करें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। नए विचार आपके दिमाग में आएंगे जो आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होंगे। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

दौलत प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। आप विचारों को गतिशीलता से दुविधा का अनुभव करेंगे। इस वजह से किसी भी निर्णय लेने में परेशानी होगी। किसी एक निर्णय पर नहीं आ सकेंगे। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। आज बनाए हुए प्रवास की योजना को रद्द करने की स्थिति आएगी। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

आपने Rashifal 7 January का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 7 January का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 7 January 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : धरती पर आज भी कायम है महाभारत के इन शापों का प्रभाव, दिखता है दुनियाभर में असर

Back to top button