विशेष

होटल में लड़कियों और लड़कों संग रंगरेलियां मना रहा था पति, तभी मौके पर पहुंच गई पत्नी फिर…..

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रहने वाले एक शख्स को उसकी पत्नी ने दूसरी लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते हुए एक होटल के कमरे से पकड़ा। जिसके बाद पत्नी और उसके परिजन ने मिलकर पति की पीटाई की और पुलिस में केस दर्ज कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस 3 लोगों को अपने साथ थाने ले गई।

खबर के मुताबिक साल 2018 में शिवराजपुर निवासी युवती की शादी सर्वोदय नगर निवासी युवक से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही उसके पति का चक्कर कई लड़कियों से चल रहा था। पत्नी ने कई बार पति को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना। वहीं एक दिन पत्नी को खबर मिली की उसका पति किसी होटल के कमरे में है। जिसके बाद पत्नी अपने रिश्तेदारों के था होटल पहुंच गई और पति को रंगे हाथों पकड़ लिया।

इस तरह से खुली पति की पोल

कई महिलाओं से पति के संबंध होने की बात पत्नी ने अपने रिश्तेदारों से बताई थी। जिसके बाद पत्नी ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपने पति पर नजर रखना शुरू कर दी। शनिवार को पति घर से काम का बोलकर निकला था। लेकिन काम पर नहीं पहुंचा। इस दौरान पत्नी का एक रिश्तेदार उसका पीछा कर रहा था। रिश्तेदार ने देखा कि वह गोविंदनगर स्थित एक होटल में गया है। जहां पर पहले से ही दो युवती और एक युवक मौजूद था। रिश्तेदार ने इसकी जानकारी पत्नी को दी। पत्नी अपने पिता के साथ होटल पहुंच गई। जहां पर लड़की ने अपने पति को दो युवती और एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया।

पति को मौके पर ही परिजनों ने पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को फोन करके बुलाया। मौके पर पुलिस ने आकर इन्हें पकड़ लिया और सभी को थाने ले गई। पत्नी ने अपनी पति के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कर दिया है।

Back to top button