बॉलीवुड

48 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं रानी मुखर्जी के देवर, डिप्रेशन में आकर की थी सुसाइड की बात

रानी मुखर्जी के देवर उदय चोपड़ा (Uday Chopra) को जानते हैं? अरे वही जो ‘मोहब्बतें’ (Mohabbatein) और ‘धूम 2’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वैसे इन दो फिल्मों के अलावा उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकी। हां ‘मेरे यार की शादी है’ जरूर ठीक ठाक चली थी। लेकिन कुल मिलाकर उदय चोपड़ा का एक्टिंग करियर बहुत खराब ही रहा है। यहां तक कि एक बार उन्होंने अपने सुसाइड करने की बात तक ट्वीट कर दी थी।

उदय मशहूर फिल्म डायरेक्टर यश चोपड़ा के बेटे हैं। यश राज फिल्म्स उन्हीं की है। ये फिल्म प्रोडक्शन हाउस हर साल कर फिल्में बनाता है लेकिन फिर भी उदय का एक्टिंग करियर नहीं बना सका। करीब दो साल पहले उदय चोपड़ा डिप्रेशन का शिकार भी हो गए थे।

इस दौरान उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा था कि वे ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं। इतने सालों से लगातार अपने आप को अच्छा करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कामयाबी उनके हाथ नहीं लग रही है।

उदय ने जब कुछ घंटों के लिए अपना ट्विटर अकाउंट भी डी-एक्टिवेट कर दिया था। उन्होंने बताया था कि वे ऐसा महसूस कर रहे हैं जैसे मरने वाले हो। उन्होंने ये भी लिखा था कि सुसाइड इसके लिए अच्छा ऑप्शन है। वे जल्दी ऐसा कर भी सकते हैं।

उनके इस ट्वीट से हड़कंप मच गया था। हालांकि बाद में एक और ट्वीट कर उन्होंने जानकारी दी थी कि वे बस मजाक कर रहे थे। वे सुसाइड नहीं करने वाले हैं। उन्होंने अपनी चिंता करने के लिए फैंस को धन्यवाद कहा था।

अधिकतर साइड रोल में ही फिल्मों में नजर आए उदय चोपड़ा 5 जनवरी 2021 को 48 साल के भी हो गए। रानी मुखर्जी के देवर और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा के बड़े भाई आज तक कुंवारे हैं।

ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी कोई लड़की पसंद नहीं आई। बल्कि वे कुछ सालों तक अभिनेत्री नरगिस फखरी संग रिलेशनशिप में भी थे। इनकी शादी के लिए उदय की मां पामेला भी मां गई थी। लेकिन बाद में दोनों का रिश्ता बनते बनते बिगड़ गया। अंत में दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया।

 

हुआ ये था कि उदय ने अचानक नरगिस से शादी करने का फैसला रद्द कर दिया। इस बात से नरगिस को भी दुख हुआ। फिर वह करियर पर फोकस करने लगी और इस बात को भूल गई। जब दोनों रिलेशनशिप में थे तो उदय के घर वाले नरगिस को भाभी कहकर भी पुकारते थे। एक्ट्रेस उदय के साथ अपनी शादी की तारीख का ऐलान भी करने ही वाली थी लेकिन अंतिम समय पर सब कैंसिल हो गया।

Back to top button