बॉलीवुड

शादीशुदा होकर पराई स्त्री के प्यार में पड़ गए थे ये सितारे, फिर बीवी की खुशी के लिए दी कुर्बानी

बॉलीवुड में कई ऐसे मशहूर अभिनेता हैं, जिनका एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स रहा है। इन अभिनेताओं को शादी के बाद दूसरी महिला से प्यार हो गया। हालांकि इन्होंने एक्सट्रा मैरिटल अफेयर्स की वजह से अपनी शादीशुदा जिंदगी को खराब नहीं होने दी।

अब इसे इन अभिनेताओं की ईमानदारी कहो या बीवी का डर, लेकिन इन स्टार्स ने अपने प्यार की बजाए बीवी को चुना और आज ये एक खुशनुमा शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। तो आइये जानते हैं, आखिर इस लिस्ट में कौन कौन अभिनेता हैं शामिल…

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के बीग बी यानी अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा के लव अफेयर के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। जी हां, एक जमाना था जब अमिताभ रेखा के प्यार में पागल थे। जबकि उस समय उनकी शादी जया भादुड़ी संग हो चुकी थी।

रेखा ने अपनी मांग में सिंदूर भरकर ये दावा किया था कि अमिताभ संग उनकी शादी हुई है। इसके बाद जया और अमिताभ के रिश्तों में तूफान आ गया। हालांकि वक्त रहते अमिताभ को ये समझ आ गया कि बीवी के प्रति ईमानदार रहने में ही भलाई है।

अजय देवगन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन भी शादी के बाद देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा के प्यार में पड़ गए थे। दोनों के अफेयर की खूब चर्चाएं भी हुईं। ये खबर जब काजोल तक पहुंची तो उन्होंने अजय को ये धमकी दी कि वो फिर कभी प्रियंका से नहीं मिलेंगे।  बताया जाता है कि इसके बाद अजय देवगन कभी प्रियंका चोपड़ा से नहीं मिले और ना ही उनके साथ कोई फिल्म साइन की।

अक्षय कुमार

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अभिनेता अक्षय कुमार का भी एक्सट्रा मैरिटल अफेयर रहा है। अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा के प्यार में पड़ गए थे। इसके बाद जब ट्विंकल खन्ना को इसकी भनक लगी तो उन्होंने अक्षय को प्रियंका के साथ काम करने से साफ मना कर दिया था। अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी की बात को मानकर प्रियंका से अपने सारे रिश्ते तोड़ दिए।

गोविंदा

गोविंदा का रानी मुखर्जी संग एक्सट्रा मैरिटल अफेयर तो जगजाहिर है। इसकी वजह से गोविंदा की बीवी सुनीता घर छोड़कर चली गई थीं। इसके बाद गोविंदा को गलतियों का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी पत्नी से माफी मांगी।

बताया जाता है कि इस घटना के बाद गोविंदा ने कभी रानी मुखर्जी की तरफ रूख नहीं किया और उनके साथ कभी स्क्रीन शेयर नहीं किया।

राज बब्बर

राज बब्बर ने स्मिता पाटिल के लिए अपनी पत्नी का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद स्मिता ने भी उनका साथ छोड़ दिया तो राज बब्बर और रेखा का नाम जुड़ा।

खबरों की मानें तो राज बब्बर से रेखा शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन राज को अपनी गलती का एहसास हुआ और वो अपनी पत्नी के पास वापस आए और फैमिली के साथ रहने लगे।

राज कपूर

बॉलीवुड के शो मैन के नाम से मशहूर राज कपूर शादीशुदा होने के बावजूद नरगिस के प्यार में पागल थे। मगर वो अपनी पत्नी कृष्णा का साथ भी नहीं छोड़ना चाहते थे। उधर नरगिस, राज कपूर से शादी करना चाहती थी।

हालांकि राज कपूर ने अपनी पत्नी को नहीं छोड़ा। इसके बाद नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली। बताया जाता है कि जब नरगिस की शादी हुई तो राज कपूर खूब रोए थे।

Back to top button