बॉलीवुड

बेटी है करोड़पति एक्ट्रेस लेकिन इनके बाप फिर भी जीते हैं साधारण ज़िंदगी

फिल्म इंडस्ट्री ग्लैमर से भरी हुई है। इसमें काम करने वाले स्टार्स करोड़ों में कमाते हैं। ऐसे में उनकी लाइफस्टाइल भी बड़ी हाई फ़ाई होती है। इनमें से कुछ मेहनत कर इस मुकाम पर पहुंचते हैं तो कुछ को पारिवारिक फिल्मी बैकग्राउन्ड होने की वजह से आसानी से काम मिल जाता है। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के पिताओं से मिलाने जा रहे हैं जो बेटी के करोड़पति होने के बावजूद बेहद सिंपल लाइफ जीते हैं। इन्हें फिल्मी लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद है।

अनुष्का शर्मा: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। वे विराट कोहली की बीवी भी हैं जिससे उनकी कमाई और भी बढ़ जाती है। हालांकि इसके बावजूद उनके पिता अजय कुमार शर्मा लाइमलाइट से दूर रहकर एक साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं। वे भारतीय सेना के रिटायर्ड ऑफिसर हैं।

जैकलीन फर्नांडिज: श्रीलंका की रहने वाली  जैकलीन फर्नांडिज अब बॉलीवुड में बड़ा नाम बन चुकी हैं। सलमान से लेकर अक्षय कुमार तक वे कई बड़े सितारों संग काम कर चुकी हैं। उनके पिता एलरॉय फर्नांडिज एक म्यूजिशियन जो सादगीपूर्ण जीवन जीना पसंद करते हैं।

बिपाशा बसु: बॉलीवुड की सेक्सी एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी अपने करियर में कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। उनके पिता का नाम हीरक बसु है जो कि एक सिविल इंजीनियर है। वे भी एक सादा जीवन जीने में यकीन रखते हैं।

दिशा पटानी: भारत की नेशनल क्रश कही जाने वाली खूबसूरत दिशा पाटनी का करियर भी अब पीक पर है। उनके पिता  जगदीश पटानी बिजली निगम में सीओ विजिलेंस के पद पर हैं। वे बेटी के विपरीत एक सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं।

रकुल प्रित सिंह: साउथ फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड दोनों जगह काम कर चुकी रकुल प्रित सिंह के पिता का एक कर्नल रह चुके हैं। वे फिल्मों की लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं।

कृति सेनन: अपने दम पर बॉलीवुड में नाम करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन के पिता का नाम राहुल सेनन है। वे पेशे से एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। आज उनकी बेटी एक सुपरस्टार बन गई लेकिन फिर भी वे पहले की तरह एक साधारण जीवन जी रहे हैं।

कंगना रनौत: तीन बार राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार और चार बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार से नवाजित कंगना रनौत ने भी अपने दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया है। उनके पिता का नाम अमरदीप रनौत है। वे पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। उनकी बेटी आज बॉलीवुड की टॉप की एक्ट्रेस है लेकिन फिर भी वे मनाली में अपने परिवार के साथ सिंपल लाइफ जीते हैं।

Back to top button