राशिफल

संकष्टी चतुर्थी पर ग्रह-नक्षत्र बना रहे शुभयोग, ये ३ राशियां श्री गणेश की कृपा से होंगी मालामाल

हिंदू पंचांग के अनुसार 2 जनवरी 2021 को संकष्टी चतुर्थी का पर्व है। इस दिन भगवान गणेश जी की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से इस दिन व्रत करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में किसी चीज की कमी नहीं रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार संकष्टी चतुर्थी के दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से विष्कुंभ और प्रीति योग का निर्माण हो रहा है, जिसका सभी 12 राशियों पर कुछ ना कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। आखिर यह दोनों योग आपकी राशियों पर कैसा असर डालेंगे? चलिए जानते हैं इसके बारे में।

आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे शुभयोग का किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव

सिंह राशि वाले लोगों के ऊपर शुभ योग का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा। भगवान गणेश जी की कृपा से आर्थिक लाभ मिल सकता है। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, जिससे आपको कुछ सीखने को मिल सकता है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य के आयोजन की चर्चा हो सकती है। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलेगी। आप अपनी सभी प्रकार की जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं।

कुंभ राशि वाले लोगों के ऊपर संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। काफी दिनों से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आपके रिश्तो में मिठास आएगी। दूर संचार माध्यम से शुभ-समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक रिश्तो में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। बच्चों की तरफ से गुड न्यूज़ मिल सकती है। आप अपने जरूरी काम निपटाने पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे।

मीन राशि वाले लोगों को किस्मत का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों की मदद मिल सकती है। नए स्रोतों से धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। लवमेट एक-दूसरे को उपहार देंगे, इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आप एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करेंगें। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने की संभावना है। अचानक किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिल सकता है, जिससे आप मालामाल हो जाएंगे। ज्यादातर कामों में आपको सकारात्मक रिजल्ट देखने को मिलेंगे।

आइए जानते हैं बाकी राशियों का कैसा रहेगा हाल

मेष राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आप अपने खर्चों पर काबू रखें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। कामकाज पर ध्यान लगाएं। किसी काम को लेकर अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु आपको इसका अच्छा नतीजा मिलेगा। दोस्तों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करेंगे। कुछ मामलों में निर्णय लेना आपके लिए कठिन हो सकता है। सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए।

वृषभ राशि वाले लोगों का समय सामान्य रहेगा। आप अपने भविष्य के बारे में अधिक सोच-विचार करेंगे। कुछ नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं परंतु कोई भी कदम उठाने से पहले घर के अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लें। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में धैर्य पूर्वक निर्णय लीजिए। अचानक सफलता के मार्ग प्राप्त हो सकते हैं।

मिथुन राशि वाले लोगों के जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिलेंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के ऊपर इसका अच्छा प्रभाव पड़ेगा। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। किसी विशेष काम में उम्मीद के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों को खुश करना काफी कठिन रहेगा।

कर्क राशि वाले लोगों का समय मध्यम फलदाई रहेगा। बेरोजगार लोगों को अच्छी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। परिवारिक मामलों में किसी भी प्रकार का फैसला लेते समय सोच-विचार जरूर करें। जल्दी-बाजी में आप कोई भी निर्णय मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कन्या राशि वाले लोगों का समय सामन्य रूप से व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी परंतु मेहनत के अनुसार कम परिणाम हासिल होगा। खास लोगों से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिसकी वजह से कैरियर को सही दिशा मिलेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। जरूरी कामों में जल्दीबाजी करने से बचना होगा। आप अपना पूरा ध्यान कार्यों पर केंद्रित करें। ऑफिस के काम से आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलेगा।

तुला राशि वाले लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा। किसी काम में आसपास के लोगों की सहायता मिल सकती है। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ विशेष मुद्दे को लेकर लंबी बातचीत हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कुछ नए लोगों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

वृश्चिक राशि वाले लोगों का समय मिलाजुला रहेगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपकी सहायता करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर काफी चिंतित रहेगा। बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु राशि वाले लोग अपने कामकाज में काफी अधिक व्यस्त रहेंगे। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका बन रही है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज अधिक रहेगा, जिसकी वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। कारोबार में बरकत होगी। किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

मकर राशि वाले लोगों का समय काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। अचानक घर पर कोई मित्र आ सकता है, जिससे मिलकर आप बेहद खुश होंगे। ऑफिस के कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। पुरानी बातों को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। जरूरत पड़ने पर परिवार के लोगों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय संबंधित परेशानियां दूर होने की संभावना है।

Back to top button