रिलेशनशिप्स

जॉइंट फैमिली में शादी करने से पहले गांठ बांध लें ये 5 बातें, वरना लड़ाई झगड़े में बित जाएगा जीवन

शादी के बाद अधिकतर लड़कियां यूक्लियर फैमिली (एकल परिवार) में जाने का ही सपना देखती हैं। माता पिता की कोशिश भी यही रहती है कि बेटी के लिए कोई यूक्लियर फैमिली ढूँढी जाए। जॉइंट फैमिली (संयुक्त परिवार) में शादी करने से सभी कतराते हैं। इसकी वजह ये है कि एक नई नवेली दुल्हन को जॉइंट फैमिली में एडजस्ट होने में काफी दिक्कत आती है। यदि आपकी शादी भी एक जॉइंट फैमिली में हो रही है तो टेंशन न लें। आज हम आपको जॉइंट फैमिली में एडजस्ट होने की कुछ खास ट्रिक्स बताने जा रहे हैं।

पति से जानकारी लें: शादी के बाद अपने पति संग अधिक समय बिताए। उनसे परिवार के हर सदस्य के नेचर को जानने की कोशिश करें। वह आपको घर से जुड़े नियम कायदे भी बता देगा। आपका घर में क्या काम और रहन सहन होगा इसकी जानकारी भी ले। दरअसल घर में अधिकतर लड़ाई झगड़े काम-काज और रहन सहन की आदतों को लेकर ही होते हैं। ऐसे में आप पहले से घर की जानकारी हासिल कर लेंगी तो जॉइंट फैमिली में एडजस्ट होने में आसानी होगी।

हमउम्र और छोटो से दोस्ती: संयुक्त परिवार में आपकी उम्र के या आप से छोटे लोगों से दोस्ती पक्की कर लें। ये लोग आपको घर के सभी लोगों की पसंद और नापसंद अच्छे से बता देंगे। इसके अलावा इनसे आप कोई भी काम करने से पहले पुछ सकती हैं कि वह सही है या गलत। इनसे अच्छी दोस्ती हो जाए तो ये आपके पक्ष में बोलते हैं और आपकी गलतियाँ भी छिपाते हैं। इसके अलावा आपका मनोरंजन भी हो जाता है। आप खुद को अकेला या कमजोर महसूस नहीं करती हैं।

अपनी जिम्मेदारी समझे: जॉइंट फैमिली का सबसे बड़ा फायदा यह है कि काम को लेकर बँटवरा हो जाता है। आपको हर काम में हेल्प और सलाह मिल जाती है। वहीं यदि आप बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक संयुक्त परिवार में बच्चे आसानी से पल जाते हैं। उनकी देखरेख के लिए घर में बहुत से लोग रहते हैं। इसलिए जॉइंट फैमिली में घुलने मिलने के लिए अपने काम और जिम्मेदारी को अच्छे से समझ ले।

सभी के साथ घुलेमिले: जॉइंट फैमिली के हर सदस्य से बोलचाल अच्छी रखे। सभी का मान सम्मान दे। सभी को बराबर समय भी दें। उनके हालचाल पूछे। केयर करें। इस तरह वे आपको दिल से पसंद करने लगेंगे और दिक्कत आने पर आपका साथ देंगे।

गलतफहमी से बचे: सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। घर के हर सदस्य को खुद परखे कि वह कैसा है। किसी के भड़काने में न आए। सबसे अच्छा रिश्ता बनाकर रखें।

Back to top button