बॉलीवुड

7 महीने की प्रेग्नेंट निकली भोजपुरी की आइटम क्वीन, काला चश्मा लगा यूं फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

भोजपुरी की आइटम क्वीन एक्ट्रेस सीमा सिंह जल्द मां बनने वाली हैं। फिलहाल वे सात महीने गर्भ से हैं। सीमा ने 13 मार्च, 2019 को बिजनेसमैन सौरव कुमार से शादी रचाई थी। इस शादी में उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। शादी के अरीब डेढ़ साल बाद सीमा ने अपने मां बनने की खुशखबरी मीडिया के साथ साझा की है।

प्रेग्नेंसी की इस खुशी में सीमा ने अपना फोटोशूट भी करवाया है। इन फोटोज़ में वे अपना सात महीने का बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रही हैं। इस दौरान सीमा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी है। उने बाल खुले हैं और आंखों पर काला चश्मा लगा है। इस लुक में वे बेहद कूल लग रही हैं।

इस फोटोशूट में सीमा के पति सौरव भी हैं। उन्होंने ब्लू जींस और व्हाइट टी-शर्ट पहन र खी है। फोटोशूट के दौरान वे अपनी बीवी के बेबी बंप पर प्यार से हाथ रखते दिखाई दिए। इस फोटोशूट में दोनों के पेरेंट्स बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही है। ये दोनों मार्च 2021 में माता पिता बन जाएंगे। फिलहाल इन्हें अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार है।

सीमा और सौरव की प्रेम कहानी भी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। दोनों पहली बार एक शो के दौरान मिले थे। यह शो किसी कारण से कैंसिल हो गया था। सीमा इससे दुखी हो गई थी। इस दौरान उदास सीमा को सौरव ने दिलासा दिया। दोनों ने अपना नंबर एक्सचेंज किया और प्यार का सिलसिला चल पड़ा।

दोस्ती के दौरान सीमा ने सौवर को बताया कि वे एक फिल्म मेकर बनना चाहती हैं। वहीं सौरव ने भी कहा कि उनके मन में भी एक फिल्म निर्माता बनने की इच्छा है। दोनों की इस सोच के मिलने के चलते भी यह एक दूसरे के बेहद करीब आ गए।

इसके बाद सौरव ने सीमा के लिए ‘डांस-घमासान’ नाम का एक डांसिंग शो लॉन्च किया। इस शो के अंतिम दिन सौरव ने सीमा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। सीमा इस प्रपोजल को ना नहीं कर पाई। उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। उनके इस फैसले से गुरू कानू दा ने भी सहमति जताई। बस फिर क्या था दोनों एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

फिलहाल सौरव और सीमा सिंह अपने घर बच्चे की किलकारी गूंजने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं सीमा के फैंस भी उनके मां बनने को लेकर खुश हैं। वे सोशल मीडिया पर सीमा को बधाई दे रहे हैं।

Back to top button