समाचार

खेलने कूदने की उम्र में मां बन गई क्लास 6 की बच्ची, बताया 9 महीने पहले क्या हुआ था

12 साल की उम्र खेलने कूदने और पढ़ाई लिखाई की उम्र होती है। इस उम्र में आप खुद बच्चे होते हैं। ऐसे में यदि कोई 12 साल की लड़की मां बन जाए तो उसके लिए यह चीज किसी सदमे से कम नहीं होगी। ऐसा ही कुछ राजस्थान के जोधपुर में कक्षा 6 में पढ़ने वाली बच्ची के साथ हुआ। उसे के हैवान ने अपनी हवस का शिकार बनाकर उसके साथ बलात्कार किया। इस कारण वह मां बन गई और उसने सोमवार को एक बच्चे को जन्म दिया।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब रविवार को बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ऐसे में उसजे रिश्तेदार उसे हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि आपकी बेटी गर्भवती है। इसके बाद सोमवार को उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद बच्ची और उसे घर वाले सदमे में हैं।

जब बच्ची से इस बारे में पूछा गया तो उसने अपने पड़ोस में रहने वाले 30 वर्षीय अरविंद मेघवाल को इस घटना का जिम्मेदार बताया। एएसपी दीपक शर्मा के मुताबिक नौ महीने पहले उसके पड़ोस में रहने वाले अरविंद मेघवाल ने बच्ची को मोबाईल दिखने के बहाने उसके साथ रेप किया था। बच्ची इस घटना से बहुत डर गई थी और इस बारे में किसी को नहीं बताया।

प्रसव के बाद जब बच्ची के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची और बच्ची का बयान दर्ज किया। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पकड़ जेल भी भेज दिया।

नाबालिग बच्ची के सिर पर पिता का साया भी नहीं है। उसके पिता दो साल पहले गुजर गए थे। इसके बाद से ही उनके परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर है। बच्ची अक्सर चुप चुप रहती है। फिलहाल उसकी उम्र 11 साल 7 माह है। वह क्लास 6 में पढ़ाई कर रही है।

इस तरह की घटना बेहद शर्मनाक है। अधिकतर यदि देखा जाता है कि जब किसी बच्चे से रेप जैसी घटना होती है तो आरोपी रिश्तेदार या आस पड़ोस में रहने वाला ही निकलता है। इस केस में भी ऐसा ही हुआ। ऐसे मामले पहले भी कई बार देखे जा चुके हैं। इसलिए इसे लेकर सख्त कानून बनाने की जरूरत है।

हम सभी को भी यही चाहिए कि बच्चों को इस बारे में उचित शिक्षा दे। खासकर यदि उनके साथ कोई ऐसी घटना हो तो वह चुप न रहे। इसका विरोध करे। और इसकी जानकारी तुरंत अपने परिजनों या पुलिस को दे। इस तरह आरोपी ज्यादा दिनों तक खुला नहीं घूम पाएगा और जल्दी सलाखों के पीछे रहेगा।

Back to top button