विशेष

काम पर जाने से पहले मुकेश अंबानी लेते हैं मां का आशीर्वाद, यह 5 चीज़ें करना नहीं भूलते कभी

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल मुकेश अंबानी आम इंसानों की तरह ही जिंदगी जीते हैं और घर से काम पर निकलने से पहले मां का आशीर्वाद जरूर लेते हैं। मकुेश अंबानी अपने काम में कितना भी व्यस्त क्यों न हों ये अपने परिवारवालों के लिए समय जरूर निकालते हैं। आज हम आपको मुकेश अंबानी के लाइफस्टाइल के बारे में बिताने जा रहे हैं कि किस तरह से ये अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते हैं। इनके परिवार में इनकी मां, पत्नी, दो बेटे, एक बहू और एक पोता है। जबकि इनकी एक बेटी भी है जिसकी इन्होंने शादी कर दी है।

63 साल के मुकेश अंबानी अपनी सेहत का खूब ध्यान रखते हैं और केवल हेल्दी खाना ही खाते हैं। ये रोज सुबह 5.30 बजे उठ जाते हैं और उसके बाद योग व जिम करते हैं। कसरत करने के बाद ये अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

ये शुद्ध शाकाहारी खाना ही खाते हैं। वहीं काम पर जाने से पहले ये अपनी मां से जरूर मिलते हैं और मां का आशीर्वाद लिए बिना घर से बाहर नहीं निकलते हैं।

काम में व्यस्त रहने के कारण मुकेश अंबानी को अपने परिवार के लोगों के साथ ज्यादा समय गुजारने का वक्त नहीं मिल पाता है। इसलिए ये रविवार के दिन अपने आपको पूरी तरह से फ्री रखते हैं और अपने परिवार के लोगों के साथ बैठकर ही खाना खाते हैं। संडे का दिन ये पूरी तरह से अपने परिवार को समर्पित करते हैं।

मुकेश अंबानी शराब को छूते तक नहीं है। ये चाहे कितनी भी बड़ी पार्टी में क्यों न जाएं ये कभी भी शराब को हाथ नहीं लगाते हैं। इसके अलावा ये काफी बड़े दानवीर भी हैं और समय-समय पर पैसों का दान करते रहते हैं। कोरोना काल में इन्होंने 500 करोड़ रुपए का दान किया था।

Back to top button