अध्यात्म

किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा है और उसके कितने बच्चे होंगे, नाम के पहले अक्षर से जाने

ज्‍योत‍िषशास्‍त्र की सहायता से हम किसी भी व्यक्ति का भविष्य और व्यवहार जान सकते हैं। इतना ही नहीं किसी जातक को शादी के बाद कितने बच्चे होंगे इसका अंदाज भी ज्‍योत‍िषशास्‍त्र से लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको बस उस व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर पता होना चाहिए।

A, S और M: इन अक्षरों से शुरू होने वाले नाम के जातक पारिवारिक इंसान होते हैं। ये फैमिली की वैल्यू समझते हैं। ये सेविंग करने वालों में से होते हैं। पैसा अक्सर सोच समझकर ही खर्च करते हैं। कई बार इन्हें समझना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है। हालांकि जब बात प्यार की हो तो इनके ऊपर आंखें बंद कर भरोसा किया जा सकता है। ये अपने रहन सहन के साथ कोई समझौता नहीं कर पाते हैं। इन जातकों की कुंडली में दो संतान होने के योग रहते हैं।

I, V और Y: इन अक्षरों से जिनका नाम शुरू होता है वह मस्‍तमौला स्‍वभाव के लोग होते हैं। ये अकेलापन कतई पसंद नहीं करते हैं। इनके कई दोस्त होते हैं। यह अपने रिश्ते पूर्ण ईमानदारी से निभाते हैं। हालांकि ये अपनी जॉब और करियर को लेकर सिरियस नहीं होते हैं। असल में ये खुद पर हद से ज्यादा विश्वास करते हैं। इनके अनुसार इनमें इतनी अधिक योग्यता है कि विकल्पों की कमी नहीं है। इनका लक्ष्य बड़ा होता है जिन्हें ये पूरा भी कर लेते हैं। इनकी कुंडली में तीन बच्चों का योग होता है।

R: इस अक्षर से जिनका नाम शुरू होता है वे जीवन में वैराइटी चाहते हैं। ये एक जैसा जीवन नहीं जी सकते हैं। इन्हें बदलाव पसंद होता है। ये टेंशन नहीं लेते हैं। कोई प्रॉब्लम हो तो उसे सोच समझकर सॉल्‍व कर लेते हैं। ये नेचर में थोड़े शरारती होते हैं। इनके कई दोस्त होते हैं जिनसे इनकी बहुत बनती हैं। ये लाइफ में कभी अकेले नहीं रहते हैं। काम के मामले में भी ये अव्वल होते हैं। ये अपने सपने पूरे होने तक चैन की सांस नहीं लेते हैं। इनकी कुंडली में 3 संतान का योग होता है।

K, L, N: इस राशि के जातक बहुत बातुनी नेचर के होते हैं। इन्हें बातचीत का बड़ा शौक होता है। इस कारण ये काफी मिलनसार भी होते हैं। ये पालभर में किसी अंजान व्यक्ति को भी अपना बना लेते हैं। ये बहुत क्रिएटिव भी होते हैं। थोड़ी मेहनत करने पर इन्हें लाइफ में बड़ा फल प्राप्त होता है। इनकी कुंडली में 2 संतान के योग होते हैं।

Back to top button