विशेष

आधार कार्ड में लाइफ में कितनी बार नाम बदला जा सकता है? इसकी क्या शर्तें हैं? जानिए

भारत में आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक हैं। ऐसे में लगभग सभी भारतीयों ने इसे बनवा रखा है। अब कई बार विशेष परिस्थितियों में हमे अपना नाम बदलने की जरूरत भी पड़ जाती है। ऐसे में आज हम इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी आपको बताने जा रहे हैं। कुछ समय पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण या यूआईडीएआई ने आधार कार्ड में नाम, जेंडर और डेथ ऑफ बर्थ चेंज करने को लेकर नियमों में कुछ बदलाव किए थे। इसके अंतर्गत आप नाम व जन्मतिथी और लिंग जैसी चीजें अपडेट कर सकते हैं।

यूआईडीएआई (UIDAI) आपको अपने आधार कार्ड में बार-बार परिवर्तन करने की अनुमति नहीं देता है। इसके कुछ नियम और शर्तें होती है। जैसे UIDAI के कार्यालय के ज्ञापन के अनुसार आधारकार्ड धारक लाइफ में सिर्फ 2 बार ही अपने आधार कार्ड में अपना नाम अपडेट कर सकता है। वहीं यदि आप अपनी जन्मतिथि में बदलाव चाहते हैं तो इसके नियम और भी कड़े हैं।

आधार कार्ड में डेथ ऑफ बर्थ सिर्फ लाइफ में एक ही बार बदला जा सकता है। इसके लिए आधार नामांकन के समय आप ने जो जन्म तारीख दी थी उसकी अधिकतम रेंज( प्लस या माइनस) तीन साल तक ही बदली जा सकती है। इसके अलावा लिंग को आधार कार्ड में चेंज करना हो तो यह जीवन में एक बार ही किया जा सकता है।

आधार में नाम बदलने की शर्तें इस प्रकार हैं: आधार कार्ड में आपका नाम अपडेट तभी होगा जब आप उसकी स्पेलिंग में करेक्शन करना चाहते हैं, नाम का अनुक्रम (Sequance) बदलना चाहते हैं, शॉर्ट फॉर्म से फुल फॉर्म करना चाहते हैं और शादी के बाद नाम बदलना चाहते हैं।

बताते चलें कि आधार कार्ड में अपना नाम, पता और जन्मतिथि बदलने के लिए आपको कुछ जरोरी डॉक्यूमेंट्स देना होते हैं। यदि आप तय संख्या से अधिक बार आधार कार्ड में नाम, लिंग या जन्मतिथी चेंज करना कहते हैं तो यह सिर्फ हैंडलिंग प्रोसेस से ही हो सकता है। इसके अलावा मोबाइल नंबर या ईमेल चेंज करना हो तो आपको किसी डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि इसके लिए पहले ओटीपी चाहिए होगा।

आधार कार्ड में हुई गलती सुधारने के लिए आपको https://uidai.gov.in/ वेबसाइट पर जाना होगा। यह आधार कार्ड की सरकारी वेबसाइट है। आप जैसे ही यह वेबसाइट खोलेंगे आपको राइट साइड में ‘Update Your Aadhaar Card’ टैब दिखाई देगा। आप यहां क्लिक कर आगे की प्रोसेस पूरी कर सकते हैं।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर जरूर करें।

Back to top button