राजनीति

बिहार टॉपर घोटाला: ऐसे होते हैं बिहार के टॉपर , देखें विडीयो

ruby-1466841915

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर आर्ट्स टॉपर रूबी राय का रिजल्ट रद्द कर दिया है। शनिवार को रूबी को सात सदस्यीय कमेटी के समक्ष योग्यता जांच के लिए बुलाया गया। बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि रूबी विशेषज्ञों के सामने आईं पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। उससे वही सवाल पूछे गए थे जो परीक्षा में आए थे। टॉपर की योग्यता नहीं पाए जाने के कारण रूबी का रिजल्ट रद्द कर दिया गया है।

इस तरह विशुन राय कॉलेज का यह तीसरी विद्यार्थी है, जिसका रिजल्ट रद्द हो चुका है। इससे पहले चार जून को साइंस टॉपर सौरभ श्रेष्ठ और साइंस में तीसरे स्थान पर रहे राहुल कुमार का रिजल्ट रद्द किया जा चुका है। ये दोनों भी योग्यता जांच में साइंस के बेसिक सवालों का जवाब नहीं दे पाए थे।
सात सदस्यीय टीम ने रूबी का इंटरव्यू लिया। टीम में विनोद कुमार मंगलम, राजीव रंंजन, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. शिवेश रंजन, गोविंद झा, वाल्मिीकि प्रसाद और राजा राम थे। इनमें गोविंद झा, वाल्मिीकि प्रसाद और राजा राम बोर्ड की कमेटी के सदस्य थे।
आर्ट्स टॉपर रूबी राय को पुलिस ने बोर्ड कार्यालय से ही पकड़ लिया। बोर्ड कार्यालय में शनिवार को रूबी को विशेषज्ञों के सामने साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। करीब तीन बजकर पांच मिनट पर रूबी बोर्ड कार्यालय पहुंची। अंदर साक्षात्कार चल रहा था। तभी बोर्ड ने पुलिस को सूचना दे दी। साक्षात्कार के समय बाहर पुलिस रूबी का इंतजार कर रही थी। दो घंटे बाद रूबी जैसे ही बोर्ड कार्यालय से निकली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
रूबी ने भी बच्चा राय के कॉलेज विशुन राय कॉलेज से परीक्षा दी थी। एक टीवी चैनल से साक्षात्कार में उसने पॉलिटिकल साइंस की जगह प्रोडिकल साइंस बोल दिया था। इसके बाद धीरे-धीरे टॉपर घोटाला की बात सामने आई। बाद में रूबी के वैशाली भगवानपुर स्थित घर पर छापेमारी भी हुई थी।
रूबी का रिजल्ट रद्द होने के बाद शारदा जीके कॉलेज महेशखूट खगडि़या की कृति भारती आर्ट्स टॉपर बन जाएगी। कृति को 408 अंक प्राप्त हुए थे। वहीं, दूसरे स्थान पर एसयूके प्लस टू हाईस्कूल प्रतापगंज सुपौल की खुशबू कुमार पहुंच गई हैं। खुशबू को 401 अंक मिले थे। तीसरे स्थान पर डीसी इंटर कॉलेज सिमरी बख्तियारपुर सहरसा की तैयबा परवीन (398 अंक) पहुंच जाएगी।
पहले उसे सभी टॉपरों के साथ 3 जून को बुलाया गया था। लेकिन रूबी राय नहीं पहुंची थी। उसे एक और मौका देते हुए 11 जून को बुलाया गया। इस बार भी उसने इंकार कर दिया था। बोर्ड अध्यक्ष ने दोबारा उसे मौका देते हुए 25 जून को बुलाया था।
उसके साथ उसके अभिभावक भी पहुंचे हैं। लगभग 3 बजे के आसपास रूबी बोर्ड ऑफिस पहुंची। मीडिया ने जब रूबी से सवाल पूछना चाहा, तो उसने इंकार कर दिया।

चार जून को लिए गए इंटरव्यू में रूबी डिप्रेशन के कारण शामिल नहीं हुई थी। रूबी के परिजनों ने कहा कि वह पूरे मामले से डिप्रेशन में चली गई है। इसलिए इंटरव्यू के लिए नहीं आ सकती। इसके बाद उसे एक और मौका दिया गया। जब वह 11 जून को भी नहीं पहुंची तो उसे 25 जून को बुलाया गया।

Back to top button