समाचार

साल 2021 में भी रुलाएगा सोना, 63,000 रुपए तक पहुंच सकता है गोल्ड का भाव

कोरोना महामारी के बाद से सोने के दामों में एकदम से उछाल आया है और सोने का भाव इस साल 50,000 के पार पहुंच गया हैं। कोरोना महामारी के बाद से सोने के दाम नीचे आने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं एक अनुमान के अनुसार आने वाले साल में सोने के दाम 60 हजार को भी पार कर सकते हैं।

माना जा रहा है कि साल 2021 में सोने के दाम 63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकते हैं। फिलहाल सोने के दाम 50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। इस समय सोना उच्चतम स्तर से करीब 6000 रुपए सस्ता है।

Commtrendz Risk Management Services के CEO ज्ञानशेखर त्यागारंजन के अनुसार साल की शुरुआत 39,100 रुपए प्रति 10 ग्राम सोने के साथ हुई थी। कोरोना महामारी के कारण थोड़ा झटका लगा और ये 38,400 रुपए पर आ गईं। लेकिन यहां से कीमतें लगातार बढ़ती गईं और आज सोने के दाम 56,191 रुपए तक पहुंच गए हैं।

वहीं आने वाले समय में सोना मजबूत रहेगा। त्यागारंजन ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि गोल्ड की कीमतें साल 2021 में 60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकती हैं। HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने इस विशेष में कहा कि अगले साल सोने के दामों में ओर तेजी देखने को मिलेगी। साल 2021 में सोने के दाम 63,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकते हैं।

इस वजह से बढ़ें दाम

दरअसल कोरोना वायरस के कारण सोने के दामों में उछाल आ रहा है और आने वाले समय में सोने के भाव में कमी देखने को नहीं मिलेगी। साल 2019 में सोने का भाव 29 हजार के आसपास था। लेकिन साल 2020 में सोने के दाम में उछाल आया और इसके दाम 39 हजार के पार पहुंच गए। वहीं मार्च 2020 के बाद से सोने के दाम 50 हजार के ऊपर हैं और कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं अब कहा जा रहा है कि साल 2021 में सोने के दाम 63 हजार प्रति ग्राम पहुंच सकते हैं। यानी आने वाले समय में सोना और मजबूत होने वाला है और आम लोगों की पहुंच से दूर होता दिख रहा है।

Back to top button