अध्यात्म

देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पत्नी को उपहार में दें ये वस्तुएं, पैसों से भरा रहेगा घर

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को अर्पित होता है और इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन जरूर करना चाहिए। मान्यता है कि मां का पूजन इस दिन करने से घर में धन की कभी भी कमी नहीं होती है और घर में शांति बनीं रहती हैं। इसलिए शुक्रवार के दिन शादीशुदा महिलाएं मां लक्ष्मी की पूजा जरूर किया करें।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार देवी लक्ष्मी के कई रूप हैं और इन्हीं का एक रूप गृह लक्ष्मी भी है। इस रूप में देवी हर घर में निवास करती हैं। घर की बहू, पत्नी या महिला को हिंदू धर्म में गृह लक्ष्मी का स्थान दिया गया है। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में महिलाओं का सम्मान होता है, केवल वहां ही मां लक्ष्मी वास करती हैं। इसलिए ये बेहद ही जरूरी है कि आप अपने घर की महिलाओं का सम्मान करें और उनके साथ अच्छे से रहें। जिन घरों की महिलाएं प्रसन्न और खुशहाल रहती हैं, उस घर में देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

देवी लक्ष्मी को खुश रखने के लिए आप बस नीचे बताई गई चीजें शुक्रवार के दिन अपनी पत्नी को उपहार के रूप में दें। इन चीजों को देने से मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनीं रहेगी।

वस्त्र

मनुस्मृति और पुराणों के अनुसार जिस घर में पत्नी व बहू को सम्मान दिया जाता है। उस घर में सदा ही शांति बनीं रहती है और घर के लोगों के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है। पत्नी व बहू को खुश रखने के लिए आप उन्हें शुक्रवार के दिन वस्त्र उपहार के रूप में जरूर दें। शुक्रवार को जो लोग अपने घर की महिलाओं को वस्त्र उपहार के रूप में देते हैं, उनके घर में मां लक्ष्मी निवास कर लेती हैं। शुक्रवार के दिन नहाने के बाद मां लक्ष्मी की पूजा करें और उनके सामने वस्त्र रख दें। पूजा खत्म होने के बाद ये वस्त्र पत्नी व घर की बहू को दे दें। ये उपाय करने से घर में पैसों की कमी कभी भी नहीं होगी। गृहलक्ष्मी के अलावा बहन, माता या अन्य सुहागन स्त्री को भी वस्त्र देना शुभ माना जाता है।

गहनें दें

मां लक्ष्मी को सोने और चांदी की धातु बेहद ही प्रिय हैं। इसलिए मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व इनको प्रसन्न करने के लिए आप शुक्रवार के दिन अपनी पत्नी को इन धातु से बनें आभूषण उपहार में दें। देवी की पूजा में भी आभूषण जरूर चढ़ाए। शास्त्रों में बताया गया है कि गृह लक्ष्मी को सुंदर वस्त्र और आभूषण से पूर्ण होना चाहिए और शुक्रवार के दिन घर की लक्ष्मी को ये चीजें भेंट करने से धन बरकत होती है।

सुहाग की चीजें

घर की लक्ष्मी को आप सुहाग की चीजें,  जैसे सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां भी उपहार में दें। ये सभी चीजें सौभाग्य से जुड़ी होती हैं और इन्हें दान में देने से देवी अति प्रसन्न होती है। शुक्रवार को मां की पूजा करते समय उन्हें ये चीजें अर्पित करें और उसके बाद इन्हें अपनी पत्नी को भेंट कर दें।

पीपल का पत्ता

शुक्रवार को पीपल के पेड़ की पूजा करें और इस पेड़ के पास एक दीपक जला दें। इस पेड़ की जड़ पर पानी अर्पित करें और उसके बाद दूध चढ़ाएं। फिर इसकी परिक्रमा करें। कम से कम सात परिक्रमा जरूर करें। परिक्रमा करने के बाद मां लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें। पूजा पूरी होने के बाद पेड़ का एक पत्ता तोड़कर अपने घर ले आएं और इस पत्ते को घर की लक्ष्मी यानी अपनी पत्नी को दे दें। पत्नी पत्ता तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से तिजोरी सदा धन से भरी रहेगी। दरअसल पीपल के पेड़ पर लक्ष्मी मां का वास होता है और शुक्रवार को इस पेड़ की पूजा करने से और इस पेड़ का पत्ता घर में लाने से मां लक्ष्मी भी आपके घर में प्रवेश कर लेती हैं।

ऊपर बताए गए उपायों के अलावा पत्नी से सदा अच्छे से बात करें और हर औरत का सम्मान करें। याद रखें की जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, वहां पर मां लक्ष्मी वास नहीं करती है।

Back to top button