विशेष

भारत की 10 जगहों पर पड़ती है सबसे ज्यादा ठंड, जम जाते हैं टमाटर और अंडे

सर्दियों के मौसम की खूबसूसरत छठा हर किसी को पसंद आती है। सुनहरी धूप और ठंडी ठंडी हवा मौसम को पूरी तरीके से खुशनुमा बना देती है। खैर, सर्दी के मामले में उत्तर भारत की बात ही अलग है। यहां कुछ इलाके ऐसे हैं, जहां सर्दी का मतलब एक क्रूर मौसम है

पूरे उत्तर भारत में ठंडी हवाओं और लगातार गिरते तापमान की वजह से जबरदस्त ठंड पड़ती है। वहीं यहां कुछ ऐसे भी इलाके हैं, जहां रात गुजारना किसी जंग के मैदान में विरोधियों से जंग लड़ने जैसा है।

उत्तर भारत के इन जगहों पर बेतहाशा ठंडी पड़ती है, वो फिर चाहे उत्तर पूर्व में बर्फ से ढकी घाटियां हों या हिमालय के क्षेत्र। तो आज हम इस आर्टिकल में भारत के उन 10 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां ठंडी का मौसम सबसे चुनौतीपूर्ण होता है।

करगिल

करगिल सुनते ही लोगों के जेहन में साल 1999 में हुए भारत पाकिस्तान का युद्ध आ जाता है। बता दें कि ये भारत के सबसे ठंडे जगहों में से एक है। श्रीनगर-लेह हाइवे पर 3325 मीटर की ऊंचाई पर स्थित करगिल भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर भी है।

सर्दी के मौसम में इस जगह का तापमान -23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, इसके बावजूद भारतीय जवान बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए डटे रहते हैं। इस जगह पर आम जनजीवन काफी चुनौती भरा रहता है।

लद्दाख

हिमालय की गोद में बसा लद्दाख भी भारत के सबसे ठंडे जगहों में से एक है। यह साल 2019 में नया केंद्र शासित प्रदेश बना है, लद्दाख में अधिकतर जनसंख्या तिब्बती संस्कृति को मानने वाले हैं।

ठंड के मौसम में यहां का तापमान -12 डिग्री तक पहुंच जाता है। पूरे भारत में जब कड़ाके की गर्मी पड़ती है तो लोग लद्दाख की सैर करने जाते हैं। इस इलाके में कई बार भारी स्नो फॉल होता है, जो आम लोगों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है।

लाचेन और थांगु घाटी

उत्तर पूर्वी राज्य सिक्किम में स्थित लाचुन और थांगी घाटी में भी कड़ाके की ठंड पड़ती है। इसे भारत के सबसे पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट में से एक माना जाता है। लाचेन और थांगु घाटी तकरीबन 2500 मीटर की ऊंचाई पर बसा है, जहां दिसंबर और जनवरी में औसतन तापमान -10 से -15 डिग्री सेल्सियम तक पहुंच जाता है। इस जगह न सिर्फ ठंड के मौसम में बल्कि पूरे साल तापमान जीरो डिग्री के आसपाम ही रहता है।

तवांग

अरूणाचल प्रदेश में स्थित तवांग भी भारत की सबसे ठंडी जगहों की लिस्ट में शामिल है। ये भी काफी शानदार टूरिस्ट स्पॉट है, जहां लोग जाना पसंद करते हैं। सर्दी के मौसम में होने वाला भारी स्नो फॉल यहां का सबसे बड़ा टूरिस्ट अट्रेक्शन है। मगर यहां ठंड के मौसम में असहनीय ठंड पड़ती है और यहां का तापमान -15 डिग्री तक हो जाता है।

सियाचिन ग्लेशियर

सियाचिन ग्लेशियर भारती की सबसे ठंडी जगह है, यहां से ज्यादा ठंडा जगह दूसरा कोई नहीं है। करीब 5735 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस जगह का तापमान दिसंबर और जनवरी में -50 डिग्री तक पहुंच जाता है।

यहां कि विपरित परिस्थितियों का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि यहां कई बार सैनिक बर्फ से जमे अंडे, टमाटर और जूस को हथौड़ी से तोड़ते नजर आते हैं। इसके बावजूद भारतीय सैनिक यहां सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहते हैं। हालांकि यहां कि विपरित परिस्थितियां हजारों सैनिकों की जान ले चुका है।

सेला पास

सेला पास को आइसबॉक्स ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यह समुद्रतल से तकरीबन 4400 मीटर ऊंचाई पर स्थित है और यहां पूरे साल स्नो फॉल होती है, जिसकी वजह से हमेशा यहां बर्फ की एक पतली चादर होती है। इस जगह का तापमान ठंड के दिनों में -15 डिग्री तक हो जाता है।

कीलॉन्ग

हिमाचल प्रदेश में स्थित कीलॉन्ग लेह मेन रोड पर करीब किलोमीटर के दायरे में स्थित है। इस जगह पर भी काफी ठंड पड़ती है, यहां का तापमान -2 डिग्री तक गिर जाता है। कीलॉन्ग पास बाइक राइडर्स के लिए काफी शानदार जगह है। बता दें कि कीलॉन्ग पास मनाली, काजा और लेह जैसे तमाम टूरिस्ट स्पॉट से जुड़ा हुआ  है।

सोनमर्ग

सोनमर्ग में भी जमा देने वाली ठंड पड़ती है। यहां का तापमान -6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है, जिससे आम जनजीवन को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बता दें कि ठंड के मौसम में सोनमर्ग पूरा बर्फ से ढंक जाता है।

ये जगह कश्मीर के सबसे बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। यहां पूरे साल सैलानियों का आना जाना लगा रहता है।

मनाली

मनाली भारत की सबसे लोकप्रिय और मशहूर टूरिस्ट स्पॉट की लिस्ट में टॉप पर है। यहां के लुभावने दृश्य हर किसी का मनमोह लेती है। गर्मियों के दिनों में तो यहां का मौसम सामान्य बना रहता है, मगर ठंड के दिनों में तापमान -10 से -15 के बीच लुढ़क जाता है।

बता दें कि मनाली हिमाचल प्रदेश के कुल्लु जिले में स्थित है। यहां कुछ एक्टिविटीज जैसे, हाइकिंग, रिवर राफ्टिंग और ट्रैकिंग का शौक रखने वालों के लिए मनाली काफी अट्रैक्टिव प्लेस है।

मुंसियारी

नेचर लवर के लिए मुंसियारी भी काफी अच्छी जगह है। यह उत्तराखंड के पिथोरागढ़ जिले में स्थित है। वैसे तो यहां का मौसम पूरे साल ठंड जैसा रहता है, मगर जाड़े के मौसम में यहां का तापमान तकरीबन -10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसे में ये भारत की सबसे ठंडी जगहों की  लिस्ट में शुमार है।

Back to top button