अध्यात्म

सोमवार शिवजी की आराधना का है दिन, जानिए इस दिन क्या करने से मिलेगा फायदा, किन कामों से रहें दूर

शास्त्रों के अनुसार सोमवार का दिन देवों के देव महादेव की आराधना का सबसे अच्छा दिन माना गया है। सोमवार का दिन चंद्र ग्रह का दिन भी माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि सोमवार के दिन शिव जी की आराधना करने से भक्तों के जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। भगवान शिव जी को सभी देवों में सबसे ऊपर स्थान दिया जाता है। वहीं चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। भगवान शिव जी की कृपा पाने और चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए सोमवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। अगर आप सोमवार के दिन कुछ कार्य करते हैं और कुछ कामों से दूर रहते हैं तो इससे महादेव का विशेष आशीर्वाद मिलेगा।

आइए जानते हैं सोमवार के दिन क्या करने से मिलेगा फायदा

  • शास्त्रों के अनुसार सोमवार के दिन यदि भगवान शिवजी की पूजा अर्चना की जाए तो इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। भगवान शिवजी सभी देवताओं में सबसे शीघ्र प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं। अगर आप इनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन महादेव की पूजा जरूर करें और माथे पर भस्म का तिलक लगाना चाहिए।

  • शास्त्रों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब है तो इससे व्यक्ति के स्वभाव में काफी बदलाव देखने को मिलता है। व्यक्ति का स्वभाव उग्र हो जाता है। चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। अगर आप सोमवार के दिन उपवास रखते हैं तो इससे आपको लाभ मिलेगा।

  • सोमवार का दिन निवेश संबंधित कामों के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप कहीं किसी प्रकार का निवेश करने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए आप सोमवार का दिन चुन सकते हैं। चाहे आप सोने-चांदी का निवेश कीजिए या फिर शेयर मार्केट में निवेश कीजिए। इन सभी कामों के लिए सोमवार का दिन उचित है।

  • अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो इसके लिए सोमवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है, इसके अलावा भवन निर्माण का कार्य आरंभ करने या फिर नौकरी आदि का पदभार संभालने के लिए सोमवार का दिन सबसे उचित रहता है।

  • अगर आप सोमवार के दिन किसी यात्रा का प्रोग्राम बना रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस दिन आप आग्नेय या फिर उत्तर दिशा की यात्रा ना करें। सोमवार के दिन आप दक्षिण, पश्चिम और वायव्य की यात्रा कर सकते हैं। यह दिशा शुभ मानी जाती है।

  • आप सोमवार के दिन दूध या फिर दूध से बनी हुई किसी भी प्रकार की सामग्री की खरीदारी या बिक्री मत कीजिए क्योंकि यह शुभ नहीं माना जाता है, परंतु आप सोमवार के दिन दूध और सफेद रंग के वस्त्रों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपको चंद्रमा से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े तो आप सोमवार के दिन शक्कर का प्रयोग बिल्कुल भी मत कीजिए। शक्कर को चंद्रमा का भोजन माना गया है। इसलिए सोमवार के दिन शक्कर का प्रयोग करना वर्जित है।

Back to top button