अध्यात्म

सपने में दिख जाए ये 5 चीजें तो समझो चमक उठी आपकी किस्मत, बुरे दिन हो जाएंगे ख़तम

हम सभी रात में सपने देखते रहते हैं। कभी यह सपना अच्छा होता है, कभी बुरा और कभी बहुत ही अटपटा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सपने में देखी गई चीजों का सीधा कनेक्शन हमारे भाग्य से भी होता है। इसका जिक्र स्वप्न शास्त्र (Swapan shastra) में भी देखने को मिलता है। इसके अनुसार सपने में दिखी हर चीज का एक खास मतलब (meaning of dreams) होता है। ऐसे में आज हम आपको सपने में दिखे उन संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके भाग्य चमकने का संकेत देते हैं। हालांकि आपको पूर्ण लाभ के लिए इन सपनों का जिक्र किसी से भी नहीं करना चाहिए।

गाय की सेवा

सपने में खुद को गाय की सेवा करता हुआ देखना शुभ होता है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपके बंद किस्मत के ताले खुलने वाले हैं। आपके साथ जीवन में बहुत ही अच्छी घटनाएं होने वाली है। ऐसा सपना दिखने पर आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

घर में गोबर लीपना

यदि आप सपने में घर को गोबर से लीप रहे हैं तो यह संकेत हैं कि आपका भाग्य बहुत ज्यादा उज्वल होने वाला है। इस तरह का सपना देखने के बाद किसी भूखे या जरूरतमंद को खाने की मदद करनी चाहिए। इसमें फल दान करना बेहद शुभ रहता है।

आंगन में मोर का नाचना

यदि आप अपने सपने में घर के आंगन में नाचते हुए मोर को देख ले तो ये अच्छे भाग्य का संकेत होता है। यह सपना देखने के बाद आपको दुर्भाग्य छू भी नहीं पाता है। यदि आप यह सपना देख लें तो कुष्ठ रोगियों को तेल का दान अवश्य करें।

केले का पेड़

सपने में केले का पेड़ देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। यह आपका भाग्य इस कदर चमका देता है कि आपके हर काम बिना किसी बाधा के पूर्ण हो जाते हैं। यह सपना देख लेने के बाद आपको पीले भोजन का दान करना चाहिए।

दरवाजे का खुलते हुए दिखना

सपने में खुद के लिए दरवाजा खोलते हुए देखना अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि आपके भाग्य के दरवाजे भी खुलने वाले हैं। यह सपना देखने के बाद आपको किसी गरीब या जरूरतमंद को पीले या नारंगी रंग के कपड़े देना चाहिए।

एक बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि इन सपनों का लाभ तभी मिलेगा जब आप इसके बारे में किसी को भी नहीं बताएंगे। यदि जानकारी पसंद आई तो इसे दोस्तों संग शेयर करना न भूलें।

Back to top button