राशिफल

राहु के गोचर से इन 8 राशियों के लोग होंगे मालामाल, 18 महीने तक वृष राशि में रहेगा ये ग्रह

राहु ग्रह ने राशि परिवर्तन कर लिया है और इस ग्रह ने मिथुन राशि से वृष राशि में प्रवेश किया है। राहु ग्रह इस राशि में 18 महीने रहने वाला है। राहु के इस गोचर का सभी राशियों पर असर पड़ने वाला है। हालांकि 12 में से आठ राशियों पर इस गोचर का काफी अच्छा असर देखने को मिलेगा और इन राशि के जातकों को काफी लाभ होगा। तो आइए बिना देरी किए जानते हैं कि आखिर वो कौन सी 8 राशियां हैं जिन पर इस गोचर का शुभ असर देखने को मिलने वाला है।

राहु के गोचर से इन राशियों के जातकों का खुल जाएगा भाग्य –

मेष राशि

मेष राशि पर राहु ग्रह का ये राशि परिवर्तन काफी लाभकारी साबित होगा। इस राशि के लोगों को धन लाभ होगा और सफलता के सारे रास्ते खुल जाएंगे। किसी कार्य में अगर सफलता नहीं मिल रही है तो वो कार्य भी पूरा हो जाएगा। मेष राशि के लोग मकान, गहने व इत्यादि तरह की चीजें इन 18 महीनों में खरीद सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी और नौकरी में उन्नति देखने को मिलेगी।

वृषभ राशि

राहु का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लिए भी शुभ सिद्ध होगा। इस राशि के लोगों को काफी तरक्की मिलेगी और लक्ष्मी मां की कृपा बनेगी। नौकरी के अच्छे अवसर मिलेंगे। वहीं छात्रों के लिए नए रास्ते खुलेंगे और परिक्षा का परिणाम अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

राहु का गोचर इस राशि के लोगों के लिए उत्तम होगा। इस राशि के जातकों का भाग्य खुल जाएगा और परिवार का सुख भी मिलेगा। हर कार्य में सफल होग। कर्क राशि के लोग जिस काम में हाथ डालेंगे, वहां से धन ही प्राप्त होगा। इसलिए कर्क राशि के लोग चाहें तो इस समय अपना नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को कार्य स्थल पर सफलता मिलेगी। जो लोग राजनीति में हैं उन लोगों के लिए ये गोचर फलकारक सिद्ध होगा। इस गोचर से उच्च पद की प्राप्ति होगी, साथ में ही मनोबल भी बढ़ेगा। धर्म के कार्यों की और झुकाव अधिक होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोग कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उनके लिए ये समय सबसे उत्तम है। कन्या राशि के लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे व घर में शांति का माहौल बना रहेगा।

वृश्चिक राशि

धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी और मन शांत बना रहेगा। जमीन संबंधित मामलों में लाभ होगा और कोर्ट में चल रहे केस में आपको सफलता मिलेगी।  हालांकि शादी विवाह से संबंधित कार्य होने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है।

धनु राशि

राहु का गोचर इस राशि के लोगों के लिए केवल धन व सफलता लेकर आएगा। इस गोचर से धनु राशि के जातकों को नए अवसर प्रदान होंगे, साथ में ही नौकरी में पदोन्नति भी मिलेगी। नए कार्य को शुरू करने के लिए ये समय सही साबित होगा।

मीन राशि

विद्यार्थियों व नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये गोचर शुभ रहेगा। वहीं जिन लोगों की शादी होने में जो बाधा आ रही है वो भी दूर हो जाएगी और एक साल के अंदर विवाह हो जाएगा।

तो ये उन राशियों के बारे में जानकारी थी जिनपर इस गोचर का शुभ असर देखने को मिलेगा। अगर आपकी राशि इनमें शामिल नहीं है, तो आप परेशान ना हों। क्योंकि नीचे बताए गए उपायों को करने से राहु ग्रह आपके अनुकूल ही बना रहेगा।

1.राहु ग्रह को अपने अनुकूल बनाए रखने के लिए शनिवार के दिन गरीब लोगों को भोजन व पैसे दान करें।

2. शनिवार को अपनी छाया तेल में देखें और फिर इस तेल को मंदिर में चढ़ा आएं। ये उपाय करने से राहु ग्रह के कारण आपको किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी।

3. राहु ग्रह की वजह से कार्य पूर्ण होने में बाधा पैदा होती है। इसलिए आपका कोई कार्य पूरा नहीं हो रहा है तो आप मंदिर में एक झाडू और साबुन समय-समय पर चढ़ाया करें। झाड़ू और साबुन को आप शाम के समय ही मंदिर में रखकर आएं। वहीं घर आते समय पीछे मुड़कर ना देखें।

Back to top button