बॉलीवुड

ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा सेलिब्रेट कर रहीं 40वां बर्थडे, रणबीर-अलिया ने दिया स्पेशल सरप्राइज

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। 15 सिंतबर 1980 को जन्मीं रिद्धिमा कपूर फिल्मों में काम नहीं करती, लेकिन परिवार के चलते वो अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। रिद्धिमा कपूर अपने पिता ऋषि के बहुत करीब थीं और आज पहली बार उनके बर्थडे के मौके पर उनके पिता उनके पास नहीं हैं। हालांकि अपने बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उनके परिवार ने बेहद ही खास अंदाज मे रिद्धिमा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। उनके भाई रनबीर कपूर, मां नीतू कपूर और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें जन्मदिन पर खास सरप्राइज दिया है।

रिद्धिमा को फैमिली ने दिया सरप्राइज

रिद्धिमा अपने बर्थडे पर मिले इस सरप्राइज को पाकर बेहद खुश हैं। उन्होंने इस सरप्राइज को सबसे अच्छा बर्थडे सरप्राइज बताया और सभी को धन्यवाद दिया। बता दें कि रनबीर, आलिया, नीतू और रिद्धिमा के पति भरत साहनी, कजन अरमान जैन और अधर जैन के साथ परिवार के और सदस्यों ने बेहद ही मस्ती भरे अंदाज में रिद्धिमा को सरप्राइज दिया।

 

View this post on Instagram

 

Welcoming the 40s – New beginnings new ideas new energy! Bring it on ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on


परिवार के पूरे सदस्यों ने ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में..’.गीत पर नाचते हुए रिद्धिमा को बर्थडे सरप्राइज दिया। इस खास मौके पर रनबीर की गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मौजूद रहीं।रनबीर और आलिया ने एक ही रंग के आउटफिट पहने हुए थे। रिद्धिमा ने पोस्ट को कैप्शन दिया था- बेस्ट बर्थडे सरप्राइज, आप सभी लोगों का शुक्रिया। इसके अलावा रिद्धिमा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उन्होंने 40 का होने का साथ नई शुरुआत की बात लिखी।

एक साथ नजर आया कपूर परिवार

 

View this post on Instagram

 

Family ❤️

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on


इसके अलावा रिद्धिमा कपूर साहनी ने एक और पोस्ट शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस पोस्ट में करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, रनबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। रिद्धिमा ने घर में सेलिब्रेशन की तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन दिया- फैमिली। बता दें कि करीना सफेद शर्ट और काले रंग के बॉटम में नजर आईं तो वहीं करिश्मा ने फ्लोरल आउटफिट पहना था। वहीं आलिया भट्ट का ड्रेसिंग सेंस भी काफी इंप्रेसिव था।

Back to top button