राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह 6 राशि वालों पर प्रसन्न हो रहे हैं कुबेर देव, हो सकती है धन वर्षा

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यवसाय करने वालों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। नई योजनाएँ आकर्षक होंगी। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक गतिविधियों में परेशानी होगी। कार्यस्थल पर असहमति और गर्म बहस होगी। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ आपका संबंध मजबूत होगा। प्रेम और सौहार्द रहेगा।

करियर के विषय में : लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।

हेल्थ के विषय में : आपका पेट खराब रह सकता है। खान पर विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मित्रों एवं सम्बंधियों से हुई मुलाकात के कारण आनंद होगा। आपको अपने कामकाज से जुड़े नए आइडिया मिलेंगे। हर रोज गाय को रोटी खिलाएं, घर में सुख-शांति बनी रहेगी। शारीरिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आपके सहकर्मी आपसे नाराज़ हो सकते है, इस बात की भी संभावना है। आपको शांति बनाए रखनी चाहिए। अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे।

प्यार के विषय में : व्यस्तता के चलते अपने साथी को समय देना मुश्किल होगा।

करियर के विषय में : पूर्व में की गई मेहनत का फल मिलेगा। कार्य स्थल पर प्रमोशन या प्रशंसा मिलने के आसार हैं।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। यदि कोई दवाई का सेवन करते हैं तो उसे खाना न भूलें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मिथुन राशि के जो लोग नौकरी में है, उन्हें इस हफ्ते कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। उन लोगों के साथ संघर्ष करेंगे जिनके पास वित्तीय लेन-देन बाकी है। आपको नए विचारों से रूबरू कराया जाएगा और आपकी पसंद का कार्य आपकी अपेक्षा से कई गुना अधिक होगा। पिता का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा, इसलिए निराश न हों।

प्यार के विषय में : पार्टनर से प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। लव लाइफ के लिए समय ठीक रहेगा।

करियर के विषय में : छात्रों को अपने करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह किसी बीमारी में सुधार होने के संकेत हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कर्क राशि वालों को इस हफ्ते किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए। आप बहुत अच्छी तरह सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे और यहां आपका बहुत अच्छा स्वागत होगा। पेशेवर मोर्चे पर आपका काम आसानी से पूरा हो जाएगा। पैसों के मामलों में समझदारी वाला फैसला कर सकते हैं। पैसो की आमद होगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं।

प्यार के विषय में : अपने जीवन-साथी के साथ प्यार, अपनापन और स्नेह महसूस करें। निजी मसले नियंत्रण में रहेंगे।

करियर के विषय में : परीक्षा में सफलता पाने के लिए स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : सेहत में शारीरिक थकान रहेगी। इसको दूर करने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप बाहरी लोगों के साथ अच्छे संबंध कायम कर सकते है। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें। ग़ुस्से में आपको किसी से बात नहीं करना है। आपको किसी से अच्छा उपहार मिल सकता है। जिससे आप खुश हो जाओगे। किसी पर ज्यादा भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ आवश्यक विषयों पर चर्चा होगी।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से बढ़ रही अनबन दूर हो जायेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

करियर के विषय में : प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोग जमकर मेहनत करें।

हेल्थ के विषय में : वज़न नियंत्रित करने के लिए योगा और व्यायाम करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस हफ्ते आपको कई सारे मुद्दे सलझाने हैं और ये सभी काफी महत्व के मसले हैं। कार्य से संबंधित यात्राओं का भी आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने भाई-बहनों से कुछ आवश्यक मदद मिल सकती है। कारोबार में इजाफा होगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार भी साबित होंगे। आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। आप कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार करने के बारे में विचार करेंगे।

प्यार के विषय में : जीवनसाथी से किसी बात पर खटास पैदा न हो इसलिए बहसबाजी से बचें।

करियर के विषय में : छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा। जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा।

हेल्थ के विषय में : सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह आपको अपने कार्य स्थल पर कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ सकती है। अनावश्यक रूप से लोगों से बहस न करें। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। किसी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत का काम करा सकते हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा होगी। आपके पेशेवर जीवन में सफलता के क्षण हैं।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों को शादी में बदलने की सोच सकते हैं।

करियर के विषय में : बिजनेस में सफलता और फायदा हो सकता है। छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं।

हेल्थ के विषय में : जंक फूड का सेवन ना करें वरना बीमार पड़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण निर्णयों को कुछ समय के लिए स्थगित करना बेहतर रहेगा। किसी चीज़ में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। आपकी कार्यशैली में बदलाव जरूरी है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोई नई शुरुआत हो सकती है। चीज़ें सुलझाने के लिए दोनों तरफ से प्रयत्न करें। गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे।

प्यार के विषय में : आपके साथी के साथ आपके रिश्ते मज़बूत होंगे।

करियर के विषय में : इस हफ्ते आप व्यापार या नौकरी से संबंधित लाभ कमाएंगे।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आप मानसिक रूप से अशांत रह सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। आप जिस काम को जितनी जल्दी शुरू करना चाहते है, उतना ही विलंब होगा। आपका छोटा भाई या बहन आपको खुश रहने के लिए कारण देगा। आर्थिक कष्ट सताएंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यापार ठीक चलेगा। आप बेकार की चीजों पर अपना पैसा बर्बाद कर सकते हैं और बाद में पछतावा कर सकते हैं। घर खरीदने के योग बन रहे हैं।

प्यार के विषय में : शादीशुदा लोगों के लिए सप्ताह अच्छा है। पार्टनर की मदद से लाभ हो सकता है।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप अपने व्यवसाय में खुद को दूसरों के मुकाबले एक कदम आगे पाएंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। कुछ लोगो को अस्पताल में भी जाना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक कलह से बचें। जोखिम न लें, हानि संभव है। इस सप्ताह आपको हद से ज्यादा काम करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से विवाद के कारण क्लेश हो सकता है। वित्तीय योजना बनाकर चलने से पैसे बचाने में सफल होंगे। आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। अपने काम पर ध्यान दें।

प्यार के विषय में : सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें।

करियर के विषय में : आपको किसी अच्छी नौकरी का प्रस्ताव मिलेगा और आप अपने मनपसंद क्षेत्र में काम कर पायेंगें।

हेल्थ के विषय में : व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस सप्ताह आप सामाजिक तथा सार्वजनिक क्षेत्र में प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार के साथ भावुक टकराव होने की संभावना रहेगी। आपको अपने बड़ों से सम्मान के साथ बात करनी चाहिए। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। धन लाभ का योग हैं। घर के मामलों में किसी की सलाह आपके काम आएगी। पैसा निवेश करने के लिए कोई शानदार योजना सामने आ सकती है।

प्यार के विषय में : लव लाइफ में आपके संबंध मधुर होंगे। संबंधों में नई शुरुआत होने के योग हैं।

करियर के विषय में : इस सप्ताह आप को करियर में प्रगति मिल सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य खराब होने के चलते अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

शेयर बाजार में लाभ के योग हैं। धैर्य रखें। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। अपने भाई से किसी बात पर बहस ना करे झगडे की संभावना है। समस्याओं का सामना करने में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। अधिक मेहनत करें। कार्यक्षेत्र पर किसी प्रतिष्ठित चीज़ के लिए चुने जा सकते हैं। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें।

प्यार के विषय में : आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।

करियर के विषय में : प्रतिस्पर्धियों को पराजित करने में कामयाब साबित होंगे।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना होगा। नशे से दूर रहना आपके लिए बेहतर साबित होगा।

आपने साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 14 सितंबर से 20 सितंबर’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कर्ज के बोझ को खत्म करने के लिए आजमाएं ये चमत्कारी उपाय

Back to top button