बॉलीवुड

वीडियो बना रहीं थी दिलबर गर्ल नोरा फतेही तभी पीछे से वरुण ने दिया जोरदार धक्का, ऐसे हो गयी हालत

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही अपने लटके-झटकों से लाखों लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। इन दिनों नोरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। नोरा फतेही ने एक्टिंग का हुनर लोगों को भले ही कम दिखाया हो, लेकिन अपने डांस से वो खूब धमाल मचा चुकी है। अब इन दिनों नोरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ वरुण धवन भी नजर आ रहे है।

नोरा को वरुण ने दिया धक्का

वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस नोरा फतेही वरुण धवन की फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ का एक डॉयलाग बोलती नजर आ रही हैं। नोरा फिल्म का डॉयलाग बोलती रहती है तभी वरुण अचानक से उन्हें आकर धक्का दे देते है। वरुण के धक्का देने पर नोरा दूर जाकर गिर पड़ती है। अब नोरा और वरुण के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं।


बता दें कि नोरा फतेही ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपने डांस का हुनर दिखाया है। नोरा और वरुण ने ‘स्ट्रीट डांसर 3डी’ में साथ काम किया है। इस फिल्म में उन पर फिल्माया गया गाना ‘हाय गर्मी…..’ जबरदस्त फेमस हुआ था। बता दें कि नोरा फतेही ने फिल्म सत्यमेव जयते में ‘दिलबर’ गाने से तहलका मचा दिया था। इसके अलावा विक्की कौशल के साथ’ बड़ा पछताओगे सॉन्ग’ से भी नोरा हर किसी को अपना दीवाना बना चुकी हैं।

फैंस को पसंद आते हैं नोरा के वीडियो


गौरतलब है कि इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उनकी मम्मी उन्हें चप्पल फेंक कर मारती है। दरअसल एक वीडियो में नोरा वैप चैलेंज पूरा कर रही थी। वो जबरदस्त डांस कर रही थीं और उनकी मम्मी किचन में काम कर रही थीं। नोरा का डांस देखकर वो उनके पास आती है और उन्हें चप्पल फेंककर मारती है। इतना ही नहीं नोरा की मम्मी कहती है कि कोरोना से लोग मर रहे हैं और तुम्हें वैप चैलेंज की पड़ी हैं। बंद करों इसे। मजेदार बात ये थी कि इसमें नोरा की मम्मी का किरदार भी नोरा ने ही निभाया था। ये वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आया था।

नोरा के डांस के बहुत से लोग फैंस बन चुके हैं। उनका स्टाइल और डांस मूव्स लोगों का खूब पसंद आता है। अब नोरा बहुत जल्द अजय देवगन की फिल्म ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस के लटके झटके दिखाने वाली है।

Back to top button