राजनीति

UP के बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ योगी सरकार ने की कार्रवाई, संपत्ति पर चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश सरकार अपने राज्य से गुंडा राज खत्म करने में लगी हुई है। जिसके तहत योगी सरकार राज्य के बाहुबली बदमाशों की संपत्ति पर बुलडोजर चला रही है। हाल ही में योगी सरकार ने गैंगस्टर से पॉलिटिशियन बने बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी बांदा के खिलाफ एक्शन लेते हुए, लखनऊ में बनें इनके घर को तोड़ दिया था। वहीं अब योगी सरकार ने यूपी के माफिया सरगना अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनकी जमीन पर बुलडोजर चलाया है।

शुक्रवार को प्रयागराज के मेहदौरी इलाके में अतीक के चचेरे भाई हमज़ा उस्मान की करोड़ों की प्रॉपर्टी को तोड़ा गया है। कहा जा रहा है कि ये अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति थी। जिसे उसने अपने चचेरे भाई हमजा उस्मान के नाम करा रखा था। जांच में पाया गया कि ये प्रॉपर्टी सरकारी नजूल की थी। जिसे हमजा उस्मान ने सरकारी संपत्ति होते हुए भी अपने कब्जे में ले लिया और इसपर निर्माण किया। वहीं शुक्रवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रशासन की टीम ने इस जगह पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया और जमीन को सील कर दिया।

20 अवैध संपत्तियों को करना है कुर्क

जिला प्रशासन ने अतीक अहमद की 20 अवैध संपत्तियों की लिस्ट बनाई है और आने वाले समय में ये सभी संपत्ति कुर्क की जानी है। पहले चरण में सात संपत्तियों को कुर्क किया गया था। दूसरे चरण की कार्रवाई में तीन प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया था। इसी तरह से अभी तक कुल 10 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की जा चुकी है। साथ में ही 5 अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। इन संपत्ति की कीमत 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गौरतलब है कि योगी सरकार ने अपने राज्य में एक नई पहल शुरू की है। जिसके तहत राज्य के बदमाशों की संपत्ति को जब्त किया जा रहा है। ये ऐसे बदमाश हैं जिनका एक समय पर राज्य पर दबदबा हुआ करता था और लाख अपराध करने के बाद भी इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाता था। वहीं मुख्यमंत्री बनते ही आदित्यनाथ योगी ने ऐसे गैंगस्टरों की अवैध संपत्ति को जब्त व तोड़ना शुरू कर दिया है।

Back to top button