राजनीति

वीडियो : रजत शर्मा ने लिए केजरीवाल के मजे, कहा – IIT से हो गया है ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’!

नई दिल्ली – इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ व प्रसिद्ध पत्रकार रजत शर्मा, जो अपने फेमस शो आप की अदालत में मशहूर हस्तियां को बुलाकर उनसे तीखे-सवाल जवाब करने के लिए मशहूर हैं, उन्होंने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना की है। रजत शर्मा IIT कानपुर के छात्रों को संबोधित करने पहुंचे थे, उन्होंने छात्रों से इंटरैक्शन किया और उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे उन तकनीशियनों और इंजीनियरों के आभारी हैं जिन्होंने IIT में पढ़ाई की है और जो लोग यहां से पढ़कर अपने काम के जरिए देश की सेवा कर रहे हैं। Rajat sharma on arvind kejriwal.

केजरीवाल को बताया ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ –

रजत शर्मा ने एक ओर तो IIT के छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी प्रशंसा की तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने केजरीवाल के जमकर मजे भी लिये। रजत शर्मा ने कहा IIT में कुछ अपवाद भी रहे हैं! अरविंद केजरीवाल जैसे अपवाद, जिन्होंने IIT की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि कैसे मैने अरविंद केजरीवाल को जब आप की अदालत में आमंत्रित किया गया था, तो केजरीवाल मुझसे नाराज हो गए थे। लेकिन इस बार रजत शर्मा ने न केवल केजरीवाल पर कुछ कठोर टिप्पणियां कीं, बल्कि उन्हें IIT का ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ भी कहा। रजत शर्मा की बात सुनकर संगोष्ठी में उपस्थित IIT के छात्रों ने ताली और सीटी बजाकर उनकी सराहना की।

वायरल हो गया रजत शर्मा का केजरीवाल पर कमेंट –

आपने कभी भी रजत शर्मा को इस तरह के तीखे शब्दों का प्रयोग करते हुए नहीं देखा होगा। लेकिन जैसे दिल्ली और देश का हर वो नागरिक जो केजरीवाल की आदतों और हरकतों से परेशान हो गया है, शायद वैसे ही रजत शर्मा भी केजरीवाल से परेशान हो गए हैं। रजत शर्मा को हमने उनके आप की अदालत शो में कभी भी ऐसी बात करते नहीं देखा, लेकिन यहां पर उन्होंने जो भी कहा वो पूरी तरह से उनके स्वभाव के विपरीत था। तो आप भी देखिए यह मजेदार वीडियो।

देखें कैसे रजत शर्मा ने उड़ाया केजरीवाल का मजाक –

https://youtu.be/g5Ncx2lgoYA

***

Back to top button