बॉलीवुड

शिवसेना ने मुंबई पुलिस से की मांग, कहां- कंगना के खिलाफ दर्ज करें राजद्रोह का केस

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मुंबई में केस दर्ज किया गया है। ये केस शिवसेना की आईटी सेल ने दर्ज किया है। कंगना रनौत के खिलाफ ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत करते हुए आईटी सेल ने मांग की है कि अभिनेत्री पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए।  क्योंकि इन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से की थी। जिसके बाद पुलिस इस मामले पर कानूनी राय ले रही है और ये पता कर रही है कि कंगना पर राजद्रोह का केस दर्ज किया जा सकता है कि नहीं। वहीं दूसरी ओर बीएमसी ने आज कंगना के ऑफिस पर अवैध निर्माण का नोटिस चिपका दिया है। जिसके बारे में कंगना ने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है।

कल आ रही हैं मुंबई

इसी बीच कल कंगना मुंबई आने वाली हैं। कंगान ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी और बताया था कि वो 9 तारीख को मुंबई आएंगी। कंगना और शिवसेना के विवाद के चलते अभिनेत्री को केंद्रीय सरकार ने ‘वाई’ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है और कंगना इसी ‘वाई’ कैटेगरी की सिक्योरिटी के साथ मुंबई पहुंचेंगी।

किया जाएगा होम क्वारैंटाइन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत

कंगना को मुंबई आने के बाद 14 दिनों के लिए होम क्वारैंटाइन किया जाएगा। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा है कि एक्ट्रेस को कोरोना की गाइडलाइंस फॉलो करनी होगी और उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारैंटाइन किया जाएगा। एयरपोर्ट पर ही उनके हाथ पर क्वारैंटाइन की मुहर लगा दी जाएगी। क्योंकि वे दूसरे राज्य से आ रही हैं और इसलिए नियम का पालन करना पड़ेगा। हालांकि कंगना 7 दिनों के अंदर वापस मुंबई से चली जाती हैं तो उनको होम क्वारैंटाइन नहीं किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार अगर कंगना 7 दिनों के अंदर वापस जाने का टिकट दिखाती हैं। तो क्वारैंटाइन से उन्हें छूट भी मिल सकती है।

ऑफिस पर की रेड

कल बीएमसी ने कंगना की प्रोडक्शन कंपनी के ऑफिस पर छापा मारा था। बीएमसी का आरोप है कि कंगना ने अपना प्रोडक्शन आवासीय क्षेत्र में बनाया है।

Back to top button