बॉलीवुडसमाचार

कंगना-शिवसेना विवाद में राष्ट्रीय महिला आयोग ने ली एंट्री, कहा- शिवसेना विधायक की हो गिरफ्तारी

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच चल रही जुबानी जंग पर राष्ट्रीय महिला आयोग का बयान आया है और राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में कंगना रनौत का साथ दिया है। साथ में ही शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक की गिरफ्तारी की मांग की है। आपको बता दें कि शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना रनौत को धमकी दी थी। प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा था कि सांसद संजय राउत ने कंगना को नम्रता भरे शब्दों से समझा दिया है। अगर फिर भी वो यहां आती हैं। तो हम उसका मुंह तोड़ देंगे। मैं गृह मंत्री से मांग करता हूं कि कंगना के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया जाए। क्योंकि उन्होंने इंडस्ट्रियल और सेलिब्रिटी बनाने वाली मुंबई की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से तुलना की है।

क्या है पूरा मामला


कंगना ने एक ट्वीट कर सवाल किया था कि “मुंबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?” उन्होंने एक सितंबर की एक समाचार रिपोर्ट को भी टैग किया था। जिसमें शिवसेना नेता संजय राउत ने कथित तौर पर कहा था कि अगर वो नगर की पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए। कंगना के इस ट्वीट के बाद संजय राउत और शिवसेना के दूसरे नेताओं द्वारा कंगना पर हमला किया जाने लगा।

वहीं मुंबई ना आने की धमकी मिलने के बाद कंगना रनौत ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट किए। इन्होंने ट्वीट कर कहा था कि किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है और मैं डंके की चोट पर कहती हूं हां, मैं मराठा हूं, उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?’


दूसरे  ट्वीट में कंगना ने लिखा था कि ‘इनकी औकात नहीं है, इंडस्ट्री के सौ सालों में एक भी फिल्म मराठा प्राइड पर बनाई हो। मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और करियर को दांव पर लगाया है। शिवा जी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाई है। आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो किया क्या है महाराष्ट्र के लिए?’


एक अन्य ट्वीट में कंगना ने कहा कि मैंने 9 सितंबर को मुंबई आने का फैसला किया है। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले। वहीं अब इस विवाद में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शिवसेना विधायक की गिरफ्तारी की मांग की है। जिन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत को कथित तौर पर धमकी दी है।

Back to top button